बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की खबरें जग-जाहिर हैं. लेकिन कभी इन अफवाहों पर सच्चाई की मुहर नहीं लगी. अब सालों बाद अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर कुछ खुलासे हुए हैं. इसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों के अफेयर की खबरों में कोई ना कोई हकीकत तो जरूर थी. वहीं बिग बी के लिए रेखा ने नॉन-वेज खाना तक छोड़ दिया था.
सीनियर जर्नलिस्ट पूजा सामंत ने हिंदी रश को दिए एक हालिया इंटरव्यू में रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते पर बात की. उन्होंने बताया- ‘उनका रिश्ता बहुत क्लोज हो गया था, लेकिन समय बीतने के साथ, वो अलग हो गए.’

अमिताभ बच्चन के लिए रेखा ने छोड़ दिया था नॉनवेज
सामंत ने आगे बताया- ‘रेखा ने अमिताभ बच्चन के लिए नॉनवेज खाना तक छोड़ दिया था. क्योंकि अमिताभ बच्चन प्योर वेजेटेरियन थे, इसलिए रेखा ने भी मीट छोड़ दिया था. अमिताभ बच्चन को इंप्रेस करने के लिए वो शूटिंग के दौरान भी नॉनवेज फूट नहीं खाती थीं.’ इस दौरान सामंत ने आगे दावा किया कि कई फिल्मों में बिग बी और रेखा दोनों के साथ काम कर चुकीं एक अनाम एक्ट्रेस ने अफेयर की खबरों को कंफर्म करते हुए कहा था- ‘रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की खबरों में कुछ सच्चाई थी.’

जब भरी महफिल में सिंदूर लगाकर पहंची थीं रेखा
पूजा सामंत ने इस दौरान ये भी बताया कि जब रेखा ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में सिंदूर लगाकर पहुंचीं तो हंगामा मच गया था. उन्होंने कहा- ‘रेखा शादीशुदा नहीं थीं, लेकिन उस समय वो एक शादीशुदा महिला के रूप में शादी में पहुंचीं, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. हर कोई हैरान रह गया. दूल्हा-दुल्हन की बजाय रेखा सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही थीं. हर कोई जानना चाहता था कि उनकी विदाई में सिंदूर क्यों भरा गया था.’
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.