जब भी कोई त्योहार, खास मौका या घर में कोई खुशी का दिन आता है, तो मिठाई जरूर बनती है. ऐसे ही खास मौकों पर सबसे पहली पसंद खीर होती है. वैसे तो चावल और दूध से बनी खीर हम सभी ने कई बार खाई है, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो एक बार नारियल की खीर जरूर बनाकर देखें. नारियल की खीर न सिर्फ टेस्ट में कमाल की होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छी होती है. नारियल में मौजूद नेचुरल फैट और फाइबर इसे और भी हेल्दी बनाते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाना बहुत आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता. अगर आपके पास थोड़े से चावल, दूध और नारियल है, तो बस कुछ ही मिनटों में यह टेस्टी खीर तैयार हो सकती है. इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादा मेहनत या झंझट नहीं है. आप इसे बिना ज्यादा तैयारी के कभी भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कुछ आसान स्टेप्स में नारियल की झटपट खीर कैसे बनाएं.
नारियल की झटपट खीर कैसे बनाएं
1. नारियल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाले पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें. अब इसमें भिगोए हुए चावल डालें और 2-3 मिनट तक मीडियम आंच पर हल्का सा भून लें. इससे चावल का टेस्ट और खुशबू दोनों बढ़ जाती हैं.
2. अब इसमें 2 कप दूध डालें और चावल को मीडियम आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चमचे से चलाते रहें ताकि चावल नीचे तले में चिपके नहीं. चावल को तब तक पकाएं जब तक वो पूरी तरह से नरम और दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
3. जब चावल पक जाए और मिक्सचर थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब गैस मीडियम कर दें और उसमें नारियल का दूध मिलाएं. ध्यान रखें कि नारियल का दूध डालने के बाद ज्यादा देर तक खीर को न पकाएं, वरना दूध फट सकता है. इसलिए बस 2-3 मिनट हल्के हाथ से चलाते हुए पकाएं.
4. अब खीर में चीनी और इलायची पाउडर डालें. मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए. इस स्टेज पर खीर का टेस्ट काफी अच्छा आता है.
5. इसके बाद खीर को गैस से उतारकर एक सर्विंग बाउल में निकालें. ऊपर से कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं. अब आप चाहें तो इसे गरम भी खा सकते हैं और ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें घर की सिंपल चीजों से बनाएं कैफे जैसी क्रीमी कोल्ड कॉफी, नोट कर लें रेसिपी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.