Sunil Gavaskar On Boycott IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच आज रविवार, 14 सितंबर को एशिया कप 2025 का पहला मैच होने जा रहा है. इस मैच को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है. लोग भारत-पाकिस्तान मैच का बायकॉट कर रहे हैं. देशभर में पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. लोग सोशल मीडिया पर भी इस मैच के खिलाफ नाराजगी दिखा रहे हैं. वहीं भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी इस मैच को लेकर भारतीय खिलाड़ियों का बचाव किया है.
सुनील गावस्कर ने भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या कहा?
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा है कि ‘दिन के आखिर में ये फैसला कि किसी देश के खिलाफ खेलना है या नहीं, ये सरकार का फैसला होता है. इस मामले में सरकार जो भी फैसला करती है वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और खिलाड़ियों को मानना होता है. इस मामले में भी यही हो रहा है’. सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि ‘इस बात में फिर ये मायने नहीं रखता कि मैं निजी तौर पर क्या सोच रहा हूं. दिन की समाप्ति पर फैसला सरकार का ही होता है और एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के खेलने पर भी फैसला सरकार का ही है’.
भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध
भारत-पाकिस्तान के बीच मैच आज यूएई में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 8 बजे शुरू होगा. लेकिन लोग इस मैच का बायकॉट कर रहे हैं और पाकिस्तान के साथ सभी तरह के संबंध खत्म करने की बात कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि ‘चाहे कुछ हो जाए, अब किसी भी कीमत पर भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं देखेंगे’.
I have said it earlier and repeating again , don’t give them eyeballs boycott IND vs PAK match at all cost .
Whatever is the reason given , i am not ready to accept it.@HMOIndia @narendramodi @IndiaSports @AmitShah @BCCIThis could have been avoided. #BoycottINDvPAK
— Jutam Paijaar (@jutam_paijaar) September 14, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक और यूजर ने लिखा कि ‘आतंक और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते’.
“Terror and cricket can’t go hand in hand — boycott Ind vs Pak.”
@adgpi > @BCCI #INDvsPAK pic.twitter.com/s6txRFiiZB
— Akshay Maru Jonty (@AkshayMaru9876) September 14, 2025
यह भी पढ़ें
Asia Cup 2025 Points Table: ग्रुप ‘ए’ में टॉप पर भारत, ‘बी’ में कौन है नंबर वन? देखें IND vs PAK मैच से पहले अंक तालिका का हाल
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.