दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास हुए सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के सीनियर अधिकारी नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. धौलाकुआं में नवजोत सिंह और उनकी पत्नी बाइक पर जा रहे थे जब बीएमडब्लू में एक महिला ने उन्हें टक्कर मार दी थी. पुलिस ने इसमें गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. जांच में सामने आया कि हादसा धौला कुआं इलाके में हुआ लेकिन नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को इलाज के लिए मुखर्जीनगर के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जो करीब 22 किलोमीटर दूर है.
मृतक नवजोत सिंह के बेटे ने भी यही सवाल किया. उन्होंने कहा, “मेरे मम्मी-पापा सुबह 11.00 बजे बाइक से बंगला साहिब के लिए निकले थे. इसके बाद उन्होंने कर्नाटक भवन में लंच किया और करीब 1.30 बजे के आसपास घर आ रहे थे. वे धौला कुआं पर थे, जब उनका एक्सीडेंट हुआ. एक बीएमडब्लू कार ने उन्हें टक्कर मार दी. वहां से उन्हें 22 किलोमीटर दूर अस्पताल लेकर आए. इसका कोई मतलब नहीं बनता है. अगर उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया जाता तो मेरे पापा बच जाते.”
VIDEO | One person died and three were injured after a BMW hit a motorcycle on Ring Road near Delhi Cantt metro station. Son of the deceased, Navjot Singh, said:
“My parents were travelling on a bike, and around 1 pm, they were at Dhaula Kuan. A BMW X5, driven by a girl, hit… pic.twitter.com/iq5P6Srdhw
— Press Trust of India (@PTI_News) September 14, 2025
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बेटे ने आगे कहा, “मम्मी के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि उन्होंने हेल्मेट पहना हुआ था. उनकी फीमर बोन क्रश हो गई है. यह गाड़ी बीएमडब्लू एक्स-5 थी और इसे एक लड़की चला रही थी.”
‘सबसे खराब नर्सिंग होम में कराया गया एडमिट’
वहीं, नवजोत सिंह के पिता बलवंत सिंह ने भी हैरानी जताई है. एयरफोर्स से रिटायर्ड बलवंत सिंह से जब यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अगर धौलाकुआं पर हादसा होता है, तो वहां से सबसे करीब आरआर अस्पताल पड़ता है. थोड़ा दूर जाओ तो राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी है. इन सबको छोड़कर मेरे बेटे को दूर के अस्पताल ले जाया गया. हमें पड़ोसी से पता लगा कि जहां नवजोत को एडमिट किया गया, वह सबसे खराब नर्सिंग होम है. हमने जाकर देखा तो वहां कुछ नहीं था.”
VIDEO | A BMW allegedly rammed into a motorcycle near Delhi Cantonment metro station on Ring Road on Sunday, killing Navjot Singh, a senior official of the Union Ministry of Finance, and injuring three others, including his wife.
Navjot Singh’s father says, “He should have been… pic.twitter.com/ciAb6my8KT
— Press Trust of India (@PTI_News) September 15, 2025
पिता बलवंत सिंह ने कहा कि एक आम सी बात है कि जब भी व्यक्ति हादसे का शिकार होता है तो उसे फर्स्ट एड के लिए सबसे पास के अस्पताल या नर्सिंग होम ले जाया जाता है लेकिन इस मामले में नवजोत को सबसे दूर ले जाया गया. इससे पता लगता है कि उनकी मंशा क्या थी.
‘भगवान ऐसी तकलीफ किसी को न दे’- नवजोत सिंह के चाचा
हादसे में जान गंवाने वाले नवजोत सिंह के चाचा से भी न्यूज एजेंसी ने बात की. इस दौरान उन्होंने रोते हुए बताया कि न हम नवजोत की मां को कुछ बता सकते हैं और न उसकी बीवी को. उसकी एक बहन अमेरिका में है, उसको भी तुरंत नहीं बुला सकते. हमारी छोटा सा परिवार है, दो भाई हैं. नवजोत इतना समझदार था. कभी किसी से ऊंची आवाज में बात नहीं की, किसी से झगड़ा नहीं किया. अभी चार-पांच दिन पहले बाहर होकर आया था. भगवान किसी को ऐसी तकलीफ न दे.”
VIDEO | Delhi: Navjot Singh, a senior official of the Union Ministry of Finance was killed and three people, including his wife, were injured after a BMW allegedly hit his motorcycle near Delhi Cantonment metro station on Ring Road on Sunday. Satnam Singh, Navjot Singh’s uncle… pic.twitter.com/SjeMUw8RZn
— Press Trust of India (@PTI_News) September 15, 2025
वहीं, पड़ोसी ने बताया, “शाम तकरीब 7.30 बजे मैं आया तो नवजोत सिंह के घर के बाहर लोग खड़े देखे. पता लगा कि बलवंत सिंह के बेटे का निधन हो गया. उनका परिवार बहुत शरीफ है. बलवंत सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं. उनका बेटा भी अच्छी पोस्ट पर था. वह भारत सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर काम करता था. हमें बहुत शॉक लगा.”
पड़ोसी ने भी हैरानी जताई कि जब हादसा धौलकुआं में हुआ तो महिला उन्हें मुखर्जीनगर के पास अस्पताल में क्यों लेकर गई, जबकि आरआर और सफदरजंग आसपास ही थे. ट्रीटमेंट तो उन्हें पास में भी उपलब्ध हो जाती. इसपर गहनता से जांच होनी चाहिए.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.