एशिया कप में पाकिस्तान की हार पर महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि भारत तो जीतने वाला था ही. कल (14 सितंबर) एक बार फिर भारत ने दिखा दिया. भारत ने दुनिया को कल दिखा दिया कि भारत की सेना जितनी सक्षम है वैसे ही भारत के हमारे क्रिकेट प्रेमी और क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी भी सक्षम हैं. मुझे बहुत अच्छा लगा कि हमारे कप्तान सूर्या (सूर्यकुमार यादव) ने ट्विटर पर ये विजय पहलगाम पीड़ित के परिजनों और ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना को समर्पित किया.
पहलगाम के हमले के बाद भारत-पाक के बीच पहला मुकाबला
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पहली बार आमने-सामने थी. पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था. कुछ राजनीतिक दलों ने इस मैच को बैन करने की भी मांग की थी. शिवसेना (यूबीटी) ने मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया. विपक्षी दलों की दलील है कि अगर खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते तो मैच कैसे हो सकता है.
Nagpur, Maharashtra: Minister Ashish Shelar says, “India emerged victorious once again and yesterday, India once more showed the world its strength against Pakistan. Just as the Indian Armed Forces are capable, so too are India’s cricket players and cricket enthusiasts. I was… pic.twitter.com/tPtBdqhw0T
— IANS (@ians_india) September 15, 2025
शुरुआत से भारतीय बॉलर्स ने बनाया दबाव
बहरहाल, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन मैच की शुरुआत से ही भारतीय बॉलर्स ने जो दबाव बनाया पाकिस्तान उससे उबर नहीं पाया.
भारत ने 15.5 ओवर भी ही जीत लिया मैच
लड़खड़ाई पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 128 रनों का टारगेट दिया. भारत ने तीन विकेट गंवाकर 15.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैच खत्म होने के बाद भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और पवेलियन का दरवाजा बंद कर दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की शानदार जीत को देश के सशस्त्र बलों को समर्पित किया और कहा कि उनकी टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.