प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (15 सितंबर, 2025) को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इसके साथ ही अन्य परियोजना की भी प्रधानमंत्री ने सौगात दी. पूर्णिया में हुए इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर सांसद पप्पू यादव भी थे. प्रधानमंत्री के बिहार से वापस जाने के बाद एक तरफ जहां पप्पू यादव ने एयरपोर्ट के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है तो दूसरी ओर उन्हें दर्द भी हुआ है.
सांसद पप्पू यादव ने सोमवार की शाम अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा, “प्रधानमंत्री जी, पूर्णिया एयरपोर्ट के शुभारंभ के लिए पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की ओर से आभार! लेकिन मखाना किसानों का दर्द हमारे लीडर राहुल गांधी जी ही सिर्फ समझते हैं, आप और आपकी सरकार मखाना किसानों को सिर्फ दर्द देना जानती है!”
कार्यक्रम के दौरान पीएम के सामने जोड़े हाथ
पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भले केंद्र की सरकार पर हमला किया हो लेकिन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़ा. गौरतलब हो कि पूर्णिया लोकसभा सीट से ही पप्पू यादव सांसद हैं. 2024 में हुए लोकसभा के चुनाव में उन्हें महागठबंधन से टिकट नहीं मिला था तो उन्होंने निर्दलीय ही उतरने का फैसला किया था. सबसे बड़ी बात है कि उन्हें इस सीट से जीत भी मिली.
प्रधानमंत्री जी
पूर्णिया एयरपोर्ट के शुभारंभ के लिए
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की ओर से आभार!लेकिन मखाना किसानों का दर्द हमारे लीडर
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) September 15, 2025
राहुल गांधी जी ही सिर्फ समझते हैं, आप और
आपकी सरकार मखाना किसानों को सिर्फ
दर्द देना जानती है!
पीएम मोदी ने भाषण में किया मखाना का जिक्र
दूसरी ओर पूर्णिया में हुए कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने मखाना का जिक्र किया. बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला किया. कहा कि हमारी सरकार में मखाना को प्राथमिकता दी गई है. केंद्र ने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना से सभी को बड़ी मदद मिलेगी, लेकिन बिहार की प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है. आजकल जो लोग (राहुल गांधी की ओर इशारा) यहां चक्कर लगा रहे हैं मेरे यहां आने के प्रोग्राम बनने से पहले उन नेताओं ने मखाना का नाम तक नहीं सुना होगा.
बता दें कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी पूर्णिया आए थे. मखाना के खेत में पहुंचकर उन्होंने किसानों से बात की थी. मखाना की खेती के बारे में जानने की कोशिश की थी. अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसी बात पर अपने अंदाज में चुटकी ली है.
यह भी पढ़ें- PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.