उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से बदल गया है. सोमवार को पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज (16 सितंबर) प्रदेश के दोनों संभागों में पूरब से पश्चिम तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. 18 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं. संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. वहीं पूर्वी यूपी के ज़्यादातर इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
प्रदेश के दोनों ही संभागों में आज 26 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 50 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी है. उत्तर प्रदेश में बारिश का ये दौर अगले दो से तीन दिन तक बना रहेगा. हालांकि, पूर्वांचल में 21 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी रहेगी.
किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट?
यूपी में आज लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत कबीर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, बस्ती, संत रविदास नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में आज गरज चमक के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर में आज अनेक जगहों बारिश होगी. इन जिलों में आकाशीय बिजली की चमक होने की चेतावनी है.
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट और ललितपुर में कुछ जगहों पर बारिश होगी. नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी और इटावा में एक या दो जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. इन जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट है.
सपा सरकार बनते ही 24 घंटे में लिया जाएगा बड़ा फैसला, अयोध्या सांसद के ऐलान से झूम उठेंगे युवा
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.