उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, आयुक्त और महानिदेशक स्तर पर बदलाव किए गए हैं.
मुख्य सचिव द्वारा जारी सूची के आधार पर, रंजन गुप्ता को प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के पद से हटाकर अन्यत्र तैनाती दी गई है. सुहास एल. वाई. को वर्तमान पद के साथ-साथ महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. चैत्रा वी को महानिदेशक, आयुष विभाग बनाया गया है. वहीं संजय कुमार खत्री को प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा कंचन वर्मा को आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है. मोनिका रानी को विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा का दायित्व दिया गया है. विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है. लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब को सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है.
राजेश कुमार (द्वितीय) को महानिदेशक, पर्यटन विभाग का पदभार सौंपा गया है. बता दें सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त, प्रयागराज बनाया गया है. किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनाती मिली है. बृजेश नारायण सिंह को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है. वहीं मनीषा त्रिघाटिया को सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. बी. चंद्रकला को सचिव, वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग तथा उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी का भी प्रभार सौंपा गया है.
इनके अलावा अनामिका सिंह को मंडलायुक्त, बरेली के पद पर तैनाती दी गई है. वहीं अपर्णा यू को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बता दें सरकार लगातार अफसरों के तबादले कर रही है. वहीं इससे पहले सूबे की सरकार ने रातों-रात 28 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की थी. वहीं सरकार ने अब 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर सक्रियता दिखाई है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.