भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को गहरा सदमा दे दिया था. ऑपरेशन के कई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक बड़े खुलासे हो रहे हैं. जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने आतंकी मसूद अजहर के परिवार को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उसने कहा है कि भारत ने जब 7 मई को बहावलपुर में हमला किया तो मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए.
जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर इलियास कश्मीरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने बताया कि मसूद अजहर के परिवार को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान काफी नुकसान पहुंचा है. इलियास ने मसूद अजहर के परिवार को लेकर कहा, ”सब कुछ कुर्बान करने के बाद 7 मई को बहावलपुर के अंदर मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के लोग बेवा, बेटे और बच्चे रेजा-रेजा हो गए, टुकड़ों में तक्सीम हो गए.”
जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलयास कश्मीरी ने कबूल किया- 7 मई को बहावलपुर हमले में मसूद अजहर के परिवार को भारतीय सेना ने किया तहस-नहसpic.twitter.com/0f8NPBhJjL
— RT Hindi (@RT_hindi_) September 16, 2025
भारतीय सेना ने जैश के मुख्यालय को बनाया था निशाना
बहावलपुर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है. यहां मरकज सुभान अल्लाह नाम की मस्जिद है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें जैश का मुख्यालय भी शामिल था. भारत के इस अटैक में आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा था. जैश का पूरा अड्डा तबाह हो गया था. जैश के इसी अड्डे में मसूद अजहर का परिवार भी रहता था. भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस ब्रीफिंग में इस बात की पुष्टि की थी कि जैश के मुख्यालय से भारत के खिलाफ हमले की प्लानिंग बनाई गई थी.
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया था पहलगाम का बदला
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. भारत के अटैक में सौ से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे. सेना ने बहावलपुर के साथ-साथ मुरीदके, सियालकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद को भी निशाना बनाया था.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.