उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी एनकाउंटर में मारे गए हैं. दोनों आरोपियों की पहचान रविन्द्र (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई है. यूपी STF की कार्रवाई में आज बुधवार (17 सितंबर) को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में इन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है. जिसमें दिशा पाटनी के आवास पर गोलियां चलाने वाले मुख्य शूटर ढेर हो गए हैं, मृतक शूटर रविंद्र रोहतक और अरुण सोनीपत का रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार आरोपियों के तार रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और एसटीएफ की टीम ने मौके से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं. बता दें कि 12 सितंबर की अर्ली मॉर्निंग में बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के परिवार के घर के बाहर दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 8-10 राउंड फायरिंग की. पुलिस के अनुसार, गोलीबारी सुबह करीब 3:45 बजे हुई, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
दिशा पाटनी के पिता से सीएम योगी ने की बात
इस घटना को लेकर दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी (रिटायर्ड DSP) की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात हुई थी. सीएम योगी ने उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया था और अधिकारियों को मामले को लेकर तत्काल खुलासे और कार्रवाई का निर्देश दिया था.
पुलिस ने क्राइम रिकॉर्ड से मिलान करके दो शातिर पहचाने
बरेली में 12 सितंबर की सुबह करीब 3:45 बजे दिशा पटानी के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध रास्तों की जांच की गई. इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों के क्राइम रिकॉर्ड से मिलान करके दो शातिर बदमाशों की पहचान की गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रविंद्र जो रोहतक का रहने वाला है और अरुण पुत्र राजेंद्र जो सोनीपत का रहने वाला है ये दोनों बदमाश इस वारदात में शामिल थे.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.