उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश से फिलहाल राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है. मौसम विभाग ने आज (14 अगस्त) भी सूबे के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. सुबह से ही पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में काले बादलों का डेरा दिखाई दे रही है. नोएडा-गाजियाबाद में रिमझिम बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है.
मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान संभाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. यहां मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.
वहीं पूर्वी संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा. यहां कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है. आज सुबह से ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घने काले बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है.
प्रदेश में बारिश का सिलसिला 15 अगस्त को भी जारी रहेगा. अगले 48 घंटों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई हैं. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.
प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गुरुवार को प्रदेश के 23 जिलों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है. आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इसके साथ ही मुरादाबाद, रामपुर, संभल, कासगंज, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कानपुर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, कन्नौज और हरदोई में लगभग सभी जगहों पर बारिश होगी. इन जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है.
बागपत, मेरठ, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, हापुड़, एटा सीतापुर, बहराइच, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, बाराबंकी, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, मीरजापुर और सोनभद्र में अनेक जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी.
श्रावस्ती, अमेठी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, बस्ती, मऊ, गाज़ीपुर, गोरखपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, गोंडा और संत कबीर नगर में आज कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. इन जिलों में कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.