उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने आज (18 सितंबर) भी 19 जिलों में भारी बारिश और 22 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है. हालांकि, जल्द ही बारिश का ये सिलसिला थम जाएगा.
मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इन जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है, जबकि पूर्वी यूपी के ज़्यादातर जिलों में आज अनेक स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
आज यहां होगी भारी बारिश
उत्तर प्रदेश में आज लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और बलिया में आज अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.
मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर में आज अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की चमक का अलर्ट दिया गया है.
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, जौनपुर, वाराणसी, गाज़ीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, मैनपुरी, एटा, कासगंज, संभल, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, और फिरोजाबाद में एक या दो जगहों पर हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान है.
जल्द लगेगी बारिश की रफ्तार पर ब्रेक
बारिश का ये सिलसिला कल शुक्रवार को भी जारी रह सकता है. हालांकि, इसके बाद 20 से 23 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश का बौछारें पड़ने का दौर जारी रह सकता है. अगले पांच दिनों में प्रदेश के मौसम में किसी तरह के बदलाव का अनुमान नहीं है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.