
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शुमार दीपिका पादुकोण सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी ब्यूटी और स्टाइल से भी लाखों दिलों पर राज करती हैं. उनकी डिंपल वाली स्माइल उनके चार्म को और भी बढ़ा देती है. यही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री की ‘डिंपल गर्ल’ कहा जाता है.

दीपिका पादुकोण अपनी स्टाइल, लुक्स और अपने अंदाज से फैन्स को हर बार इंप्रेस करती हैं और कुछ नए स्टाइल गोल्स भी देती हैं. वैसे तो हर फिल्म में दीपिका पादुकोण का लुक लाजवाब रहा है. इंस्टाग्राम पर उनका हर पोस्ट उनकी खूबसूरती की कहानी बयां करता है.

दीपिका का फैशन सेंस हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है. उनकी हर पब्लिक अपीयरेंस ट्रेंड सेट कर देती है. चाहे रेड कार्पेट का मौका हो या एयरपोर्ट लुक, दीपिका का स्टाइलिश अंदाज़ फैंस को इंप्रेस कर ही देता है.

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन और स्टाइलिश ज्वेलरी में बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रही हैं. उनका कॉन्फिडेंट लुक और डिंपल स्माइल इस पिक्चर को और भी खास बना रहा है.

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण ब्लैक वन-शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिख रही हैं. हाथ में माइक लिए उनकी मुस्कुराहट और चार्मिंग अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है.

दीपिका पादुकोण ब्लैक गाउन और ग्रीन ज्वेलरी में बेहद रॉयल और ग्लैमरस लग रही हैं. रणवीर सिंह का सफेद सूट वाला लुक दोनों को एक परफेक्ट पावर कपल बना रहा है.

दीपिका पादुकोण सफेद शर्ट और बेज स्वेटर वेस्ट के साथ फॉर्मल लुक में दिखाई दे रही हैं. उनका सिंपल लेकिन एलीगेंट स्टाइल उन्हें बेहद क्लासी और ग्रेसफुल बना रहा है.

दीपिका पादुकोण व्हाइट साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज में बेहद ग्रेसफुल और रॉयल दिख रही हैं. उनका हेयर बन, ग्रीन ईयररिंग्स और रेड लिपस्टिक उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रहे हैं.

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दीपिका पादुकोण की हंसी और एक्सप्रेशन उनकी नैचुरल ब्यूटी को और निखार रहे हैं. उड़ते बाल और उनका बेफिक्र अंदाज तस्वीर को बेहद क्लासी और दिलकश बना रहे हैं.

दीपिका पादुकोण इस फोटो में काली और सुनहरी साड़ी में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं. बड़े झुमके, अंगूठियां और उनका बोल्ड मेकअप उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है.
Published at : 18 Sep 2025 05:35 PM (IST)
Tags :
Deepika Padukone Deepika Padukone Picsबॉलीवुड फोटो गैलरी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.