बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ गई हैं. उनके खिलाफ एक व्यापारी से 60 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है. सूत्रों ने बताया कि व्यापारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि दोनों ने मिलकर उन्हें 60 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया. कोठारी का कहना है कि ये पैसा उन्होंने 2015 से 2023 के बीच बिजनेस बढ़ाने के नाम पर दिया था, लेकिन असल में इसे निजी खर्चों में उड़ाया गया.
ये है मामला
2015 में दीपक से एक एजेंट, राजेश आर्या, मिले. उन्होंने अपना कनेक्शन शिल्पा-राज के Best Deal TV Pvt. Ltd. से बताया. कंपनी का दावा था हमारा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है, फैशन से लेकर हेल्थ प्रोडक्ट तक सब बिकता है. आर्या ने 75 करोड़ का लोन मांगा, 12% सालाना ब्याज पर. कंपनी में उस समय शिल्पा के पास 87% से ज्यादा शेयर थे.
शुरुआत में लोन देने की बात थी, लेकिन टैक्स का बहाना बनाकर इसे “इन्वेस्टमेंट” बनाने का सुझाव दिया गया. होटल में मीटिंग हुई, वादा किया गया—टैक्स भी कम लगेगा, ब्याज भी मिलेगा, पैसा टाइम से लौटेगा. भरोसा कर कोठारी ने अप्रैल 2015 में पहला किस्त, करीब 31.95 करोड़, ट्रांसफर कर दिया.
टैक्स का मसला सुलझा नहीं, फिर भी सितंबर 2015 में दूसरा एग्रीमेंट बना और जुलाई 2015 से मार्च 2016 के बीच और 28.54 करोड़ ट्रांसफर कर दिए गए.
कुल मिलाकर 60 करोड़ 48 लाख 98 हजार 700 रुपए और ऊपर से 3 लाख 19 हजार 500 रुपए स्टाम्प ड्यूटी दी गई. बदले में शिल्पा शेट्टी ने अप्रैल 2016 में पर्सनल गारंटी भी दी.
सितंबर 2016 में शिल्पा ने अचानक डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया. कुछ ही समय बाद पता चला कि कंपनी पर 1.28 करोड़ का इंनसॉल्वेंसी केस चल रहा है, जिसकी भनक भी कोठारी को नहीं दी गई थी. पैसा वापस मांगने पर बस टालमटोल करने लगे.
लगाया ये आरोप
कोठारी का आरोप है—2015 से 2023 तक, शिल्पा, राज और उनके साथी मिलकर एक सोची-समझी साज़िश चला रहे थे. बिज़नेस के नाम पर पैसा लिया, लेकिन उसे निजी फायदे में लगा दिया. मुंबई पुलिस की EOW ने IPC की धारा 403, 406 और 34 के तहत FIR दर्ज कर ली है.
ये भी पढ़ें: जब इस एक्ट्रेस के ‘नौकर’ बन गए थे धर्मेंद्र, बॉक्स ऑफिस पर मचाई थी तबाही, किया था करोड़ों का कलेक्शन
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.