पॉपुलर फिल्ममेकर अश्विन कुमार के निर्देशन और बनी फिल्म महावतार नरसिम्हा ने 25 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दिया था. फिल्म ने अपनी कहानी और सिनेमेटोग्राफी से सभी का दिल जीत लिया और दर्शकों ने थिएटर्स में इस फिल्म पर जमकर पैसे भी बरसाए थे. अब 56 दिनों के लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म अपने ओटीटी रिलीज को तैयार हो गई है. आज हम आपको इसकी एक-एक जानकारी देंगे.
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर गूंजेगी नरसिम्हा की दहाड़
अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने थिएटर्स में दर्शकों को इतना इंप्रेस किया था कि दर्शक सिनेमा हॉल में बैठे-बैठे ही भगवान नरसिम्हा के जयकारे लगाने लगे थे. अब 56 दिनों के लंबे इंतजार के बाद महावतार नरसिम्हा ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.
अगर आपने इस फिल्म के थिएट्रिकल एक्सपीरियंस को मिस कर दिया तो घबराइए मत अब आप घर बैठे आराम से फिल्म को देख सकते हैं. नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है कि ये फिल्म 19 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर दोपहर 12:30 बजे से स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी.
इसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर बज बढ़ता जा रहा है और ऑडियंस फिल्म को ओटीटी पर एक्सपीरियंस करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है.
The roar of this lion can topple a kingdom 🦁💥
— Netflix India (@NetflixIndia) September 18, 2025
Watch Mahavatar Narsimha, out 19 September, 12:30 PM, on Netflix. #MahavatarNarsimhaOnNetflix pic.twitter.com/vmdsAiw8e7
दुनियाभर में 300 करोड़ का किया बंपर कलेक्शन
अश्विन कुमार के निर्देशन पर बनी ये फिल्म भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की कहानी है. जिसकी भक्ति देख भगवान विष्णु ने क्रूर दानव राज हिरण्यकश्यपु का वध करने के लिए नरसिंह का अवतार लिया था. ॉ
फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल्स इतने अपीलिंग थे कि इसने अंत तक दर्शकों को बांधे रखा. सैक्निल्क के रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अपने खाते में 325.65 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस में फिल्म की कुल कमाई 250.2 करोड़ रही. इसके साथ ही क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी ये एनिमेटेड फिल्म ब्लॉकबस्टर रही.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.