दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल यासीन मलिक के हलफनामे पर देश में राजनीति गरमा गई है. इसे लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी से ध्यान भटकाने वाली टूलकिट का पर्दाफाश. उन्होंने कहा कि बीजेपी सुबह से पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और यूपीए सरकार की छवि खराब करने के लिए यासिन मलिक के हलफनामे के कुछ हिस्सों को चुनिंदा ढंग से लीक कर रही है.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि शांति समझौते को लेकर एक प्रधानमंत्री अगर शिष्टाचार दिखा रहे हैं तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए. उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर यासिन मलिक से सांठगांठ को लेकर सवाल खड़ा कर दिया.
बीजेपी से यासिन मलिक के सांठगांठ को लेकर पूछे सवाल
उन्होंने बीजेपी से तीन सवाल पूछे. पहला सवाल- आरएसएस 2011 में यासीन मलिक से क्यों मिल रहा था? तब बीजेपी सत्ता में भी नहीं थी. दूसरा सवाल- बीजेपी और आरएसएस से संबंद्ध रखने वाले थिंक टैंक विवेकानंद फाउंडेशन का नेतृत्व यासीन मलिक से क्यों बातचीत कर रहा था? तीसरा सवाल- अटल बिहारी वाजपेयी के समय में यासिन मलिक को किसी तीसरे के माध्यम से धीरूभाई अंबानी से फोन पर बात करने के लिए मजबूर किया गया था.
‘यासीन मलिक के मार्च के लिए वाजपेयी ने किया हस्तक्षेप’
पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह पर नाराजगी जताने के बजाय बीजेपी को इतिहास पर नजर डालनी चाहिए. उन्होंने कहा, “मई 2007 में यासिन मलिक अपना सफर-ए-आजादी (आजादी के लिए मार्च) शुरू करने की तैयारी कर रहे थे. 4 मई को गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने आगे बढ़ने के अधिकार की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी. उस समय अटल बिहारी वाजपेयी ही थे जिन्होंने यूपीए सरकार के साथ हस्तक्षेप किया और यह सुनिश्चित किया कि मार्च को होने दिया जाए.”
बीजेपी को देना चाहिए स्पष्टीकरण: पवन खेड़ा
पवन खेड़ा ने कहा, “जब देश की नीति संवाद की थी उस समय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मनमोहन सिंह दोनों ही सरकारों सभी तरह के लोगों से मुलाकात की थी. अगर मनमोहन सिंह के शिष्टाचार पर सवाल उठाना है तो शायद बीजेपी को हुर्रियत नेतृत्व के साथ अटल बिहारी वाजपेयी के मुस्कुराते हुए फ़ोटो खिंचवाने या लालकृष्ण आडवाणी का जिन्ना की कब्र पर तीर्थयात्रा करने के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए.”
ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के बाहर ही हो रही थी सीवर की हाथ से सफाई, सुनते ही भड़के जज, कहा- अधिकारियों को बता दें कि वही…
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.