
अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना संग मूवी डेट नाइट एंजॉय करने के लिए मुंबई के जूहु पीवीआर में पहुंचे थे.

इस दौरान खिलाड़ी कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल काफी कूल अंदाज में नजर आए.

ट्विंकल ने मूवी डेट नाइट के लिए कंफर्टेबल लुक चुना था. वे ऑफ व्हाइट शेड के टॉप और ट्राउजर के साथ ब्लू कलर की जैकेट में काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं.

ट्विंकल ने मिनिमल मेकअप किया हुआ था और उन्हों एक कैप भी लगाई हुई थी. एक छोटे से प्स और ब्राउन शूज के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया था.

वहीं अक्षय कुमार ब्लैक टीशर्ट के साथ टू शेड ट्राउजर पहने हुए काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे थे.

अक्षय ने अपने ट्राउजर से मैचिंग शूज पहने थे और एक कैप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था.

वहीं मूवी डेट नाइट पर अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल का हाथ थामे हुए नजर आए.

अक्षय और ट्विंकल की जोड़ी काफी अच्छी लग रही थी और इस दौरान उन्होंने कपल गोल सेट करने का भी मौका नहीं छोड़ा. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस उनके अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं.
Published at : 20 Sep 2025 07:39 AM (IST)
Tags :
Akshay Kumar Twinkle Khannaबॉलीवुड फोटो गैलरी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.