त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है. ऐसे में सीजन की शुरुआत में ही लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग करने लगते हैं. वही अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसी साइट्स ने भी त्योहारों को लेकर जबरदस्त सेल और डिस्काउंट शुरू कर दिए हैं. ऐसे में त्योहारी सीजन में शॉपिंग करते समय थोड़ी सी भी लापरवाही हो जाए तो यह ऑनलाइन शॉपिंग आपकी जेब पर असर डाल सकती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए.
सबसे पहले बजट बनाएं
त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले अपना बजट तय करना बहुत जरूरी होता है. सबसे पहले से बजट तय होने से यह सुनिश्चित हो जाता है कि आप जरूर से ज्यादा खर्च न करें. वहीं गिफ्ट, सजावट और अन्य सामान के लिए अलग-अलग बजट बनाकर खर्च को और कंट्रोल कर सकते हैं.
ऑफर्स और डिस्काउंट पर दें ध्यान
फेस्टिवल सीजन में हर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट ऑफर रहता है, लेकिन हर ऑफर सच में फायदेमंद नहीं होता है. इसलिए सोच समझकर तय करें कि कौन सा प्रोडक्ट आपकी जरूरत का है और कौन सा सिर्फ मार्केटिंग की ट्रिक है.
ऑनलाइन और ऑफलाइन प्राइज कंपेयर करें
ऑनलाइन शॉपिंग में कई बार अलग-अलग साइट्स पर समान प्रोडक्ट्स की कीमत अलग-अलग होती है. खरीदारी करने से पहले दो से तीन साइट्स पर प्राइज कंपेयर करें. इसके अलावा आप ऑनलाइन स्टोर में जाकर भी उन सामान की प्राइज चेक कर सकते हैं, जिससे आपको सस्ती डील मिल सकेगी.
क्रेडिट कार्ड का सोच समझकर करें इस्तेमाल
कई लोगों को फेस्टिवल सीजन की सेल में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आसान लगता है. लेकिन बिल समय पर न चुकाने पर ब्याज और ईएमआई का बोझ बन सकता है. इसलिए जरूरी है की खरीदारी के लिए कैश या डेबिट कार्ड का उपयोग ही करें.
प्रोडक्ट का रिव्यू और रेटिंग चेक करें
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान खरीदारी से पहले प्रोडक्ट रिव्यू और सेलर की रेटिंग जरूर देख लें. खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स और महंगी गिफ्ट्स में यह बहुत जरूरी होता है. इससे आप खराब प्रोडक्ट लेने से बच सकते हैं इसके अलावा इससे आपके समय की भी बचत होगी.
स्मार्ट तरीके से करें ऑनलाइन शॉपिंग
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें. कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा उठाएं. इन स्टॉक नोटिफिकेशन और न्यूज लेटर से जानकारी लेते रहे. वहीं लिस्ट बनाकर खरीदारी करें और केवल जरूरी चीजे ही खरीदें. जिससे फेस्टीव सीजन में आपकी जेब पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा.
ये भी पढ़ें-Rahul Gandhi On Gen Z: भारत में कितने हैं Gen Z, चीन-पाकिस्तान से ज्यादा या कम…? राहुल गांधी के दावे के बीच जान लीजिए जवाब
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.