राजस्थान को अगले हफ्ते से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है. इंडियन रेलवे जोधपुर और बीकानेर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने के लिए तैयार है. इन नई सेवाओं से दोनों रूटों पर यात्रा का समय एक घंटे से ज्यादा कम होने की उम्मीद जताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे.
ये ट्रेनें यात्रियों के लिए फास्ट और बेहतर सुविधा के साथ यात्रा को सुनिश्चित करेंगे. जिससे पर्यटन के साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. एक संभावित समय सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन जोधपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. वापसी में, यह 3:10 बजे रवाना होगी और उसी दिन 11:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी. करीब 8 घंटे में दिल्ली से जोधपुर पहुंचेगी.
बीकानेर से दिल्ली कैंट के लिए वंदे भारत ट्रेन
दूसरी वंदे भारत ट्रेन की संभावित समय सारिणी के अनुसार, यह बीकानेर से सुबह 5:45 बजे रवाना होगी और सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. यह ट्रेन दिल्ली कैंट से शाम 4:45 बजे वापस आएगी और रात 11:00 बजे बीकानेर पहुंचेगी. हालांकि दोनों ट्रेनों के उद्घाटन की सटीक तारीखों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. कहा जा रहा है कि 25 सितंबर को पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे.
सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों से कनेक्टिविटी और होगी मजबूत
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इन नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों से कनेक्टिविटी और मज़बूत होगी, यात्री अनुभव बेहतर होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. इन नई ट्रेनों का रखरखाव और संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) जोन की ओर से किया जाएगा.
राजस्थान में अभी कितनी वंदे भारत ट्रेनें चल रहीं?
राजस्थान में मौजूदा वक्त में चार जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं. Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने 12 अप्रैल, 2023 को हरी झंडी दिखाई थी. अजमेर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली यह ट्रेन हाई राइज़ ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) क्षेत्र में दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होने का भी दावा करती है.
राजस्थान में 4 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें किन-किन रूटों पर?
- ट्रेन नंबर 12461/12462 जोधपुर-साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20977/20978 अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20981/20982 उदयपुर-आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20979/20980 उदयपुर-जयपुर-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
इन ट्रेनों को 180 किमी प्रति घंटा के हिसाब से डिजाइन किया गया है, हालांकि ट्रैक की सीमाओं की वजह से वर्तमान में अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.