भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है. सुपर-4 के इस मैच में पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को वापस लाया गया है. वहीं पाकिस्तान ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. हसन नवाज और खुशदिल शाह को बाहर किया गया है. उनकी जगह फहीम अशरफ और हुसैन तलत की टीम में एंट्री हुई है.
पिच पर नजर डालें तो उसपर हल्की घास मौजूद है. पिच लगभग वैसी ही रहने वाली है, जैसी पिछले भारत-पाकिस्तान मैच में रही थी. उस मुकाबले में पाक टीम सिर्फ 127 रन बना पाई थी. इस बार भी स्लो पिच रहने के कारण बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा. वहीं दूसरी पारी में ड्यू अहम फैक्टर साबित हो सकती है.
फ्रंट फुट पर होगी टीम इंडिया
भारतीय टीम इस सुपर-4 मैच में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, क्योंकि उसने ग्रुप स्टेज के मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी को दिन में तारे दिखाने का काम किया था. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली थी और छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. उनके अलावा संजू सैमसन पर भी सबकी नजरें टिकी रहेंगी, जो ओमान के खिलाफ अर्धशतक लगाकर आ रहे हैं.
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अय्यूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
यह भी पढ़ें:
IND vs PAK Live Telecast: कैसे देखें भारत-पाकिस्तान सुपर 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? जानें मोबाइल और TV की डिटेल
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.