कांग्रेस के आईटी विभाग के प्रमुख और सांसद जयराम रमेश ने रविवार (21 सितंबर, 2025) को फिलिस्तीन को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है. जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 20 महीनों से फिलिस्तीन को लेकर भारत की नीति शर्मनाक रही है.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है. इसे लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने रविवार (21 सितंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया.
फिलिस्तीन को लेकर क्या बोले कांग्रेस सांसद?
कांग्रेस नेता ने पोस्ट में कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन ने अभी-अभी फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है. इसके साथ जल्द ही और भी देशों के ऐसा करने की उम्मीद है.’
उन्होंने कहा, ‘भारत ने 18 नवंबर, 1988 को ही फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में औपचारिक मान्यता दे दी थी. लेकिन पिछले 20 महीनों से फिलिस्तीन को लेकर भारत की नीति शर्मनाक रही है और यह नैतिक कायरता का प्रतीक है.’
Australia, Canada, and the UK have just recognised Palestine as a state. More countries are expected to do so soon.
India had formally recognised Palestinian statehood way back on Nov 18, 1988.
But India’s policy in regard to Palestine – especially for the past twenty months -…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 21, 2025
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार (21 सितंबर, 2025) को एक अन्य पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा था. रमेश ने कहा, ‘प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं वाशिंगटन डीसी में उनके अच्छे दोस्त ने एक बार फिर उनकी सुर्खियां छीन ली हैं और 42वीं बार दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार का फायदा उठाकर ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया. राष्ट्रपति ट्रंप यह दावा केवल अमेरिका में ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब, कतर और ब्रिटेन में भी कर चुके हैं.’
प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं वाशिंगटन डीसी में उनके अच्छे दोस्त ने एक बार फिर उनकी सुर्खियाँ छीन ली हैं और 42वीं बार दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार का फायदा उठाकर ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया। राष्ट्रपति ट्रंप यह दावा केवल…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 21, 2025
उन्होंने कहा, ‘क्या प्रधानमंत्री इन दावों पर प्रतिक्रिया देंगे और भारत-अमेरिका के लगातार बिगड़ते रिश्तों पर बोलेंगे? क्या वे लाखों भारतीय H1B धारकों की चिंताओं का समाधान करेंगे? क्या वे उन करोड़ों किसानों और मजदूरों को कोई भरोसा देंगे, जिनकी आजीविका उनके मित्र की ओर से लगाए गए टैरिफ की वजह से खतरे में है? या फिर वे नई GST दरों के बारे में वही दोहराएंगे, जो हम सभी जानते हैं – जिन्हें हताशा में तैयार किया गया था और जो कल से लागू हो रही हैं.’
यह भी पढ़ेंः ‘अफगानिस्तान की एक इंच जमीन के बदले…’, ट्रंप के बगराम एयरबेस की मांग पर अफगान सरकार ने दी धमकी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.