
कृति खरबंदा ने हमेशा की तरह ही इस बार भी सोशल मीडिया पर अपनी नई ग्लैमरस तस्वीरों से यूजर्स को अपना मुरीद बना लिया है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी ये तस्वीर शेयर की जिसे देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं.

हर बार ही अदाकारा अपने स्टाइलिश और ग्रेसफुल अंदाज से लोगों की निगाहें अपनी ओर कर ही लेती हैं. हर एक आउटफिट में कृति का लुक बेहद क्लासी लगता है. उनकी हर एक अदा पर फैंस फिदा हैं. वायरल फोटो में भी एक्ट्रेस इस सिंपल सी साड़ी में हुस्न की मलिका लग रही हैं.

कृति खरबंदा का फैशन सेंस लोगों को बहुत पसंद आता है. आप भी एक्ट्रेस के इन आउटफिट्स को देख स्टाइलिंग टिप्स लेकर सभी की तारीफ अपने नाम कर सकती हैं. इंडियन हो या वेस्टर्न हर एक आउटफिट को कृति परफेक्टली स्टाइल कर उसे फैशन स्टेटमेंट बना देती हैं.

आजकल भले कृति खरबंदा भले पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काई एक्टिव रहती हैं. प्रोफेशनल लाइफ पर गौर करें तो अदाकारा ने अपने करियर में हिंदी फिल्मों के साथ कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया है.

कृति खरबंदा ने 2009 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने ‘बोनी’ से डेब्यू किया. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इसके बाद ‘चिरु’, ‘अला मोदालैंड’, ‘मिस्टर नुक्कय्या’, ‘सुब्रमण्यम’ जैसी साउथ की तमाम फिल्मों में देखा गया.

बॉलीवुड में उन्होंने 2016 में हॉरर मूवी ‘राज रिबूट’ से डेब्यू किया. बॉलीवुड में भी उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही. लेकिन इसके अगले ही साल ‘शादी में जरूर आना’ में आरती शुक्ला का किरदार निभाकर कृति ने खूब सुर्खियां बटोरीं. इसके बाद उन्हें तैश, ‘पागलपंती’, ‘यमला पगला दीवाना 2’ जैसी फिल्मों में देखा गया लेकिन ये चल नहीं पाईं.

लगभग दो दशक से भी ज्यादा समय के करियर में उन्होंने एक भी सोलो हिट नहीं दी. बॉलीवुड में उनकी फिल्म हाउसफुल 4 को पसंद तो किया गया लेकिन ये भी मल्टीस्टारर फिल्म थी. 2019 में ये फिल्म रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्हें 2021 में रिलीज हुई फिल्म ’14 फेरे’ में देखा गया. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अपना दम नहीं दिखा पाई.

इसी साल नेटफ्लिक्स में उनकी सीरीज ‘राणा नायडू’ सीजन 2 रिलीज हुई जिसके जरिए उन्होंने ओटीटी पर डेब्यू किया. सीरीज में उन्होंने अपने ग्रे शेड कैरेक्टर से दर्शकों की प्रशंसा बटोरी. इस सीरीज को ऑडियंस ने बहुत पसंद किया.
Published at : 22 Sep 2025 09:52 PM (IST)
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.