भोजपुरी सिनेमा आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है, इसके चर्चे पूरे भारत में होने लगे हैं. इसकी वजह कुछ गाने हैं, जिन्हें हर भाषा के लोग पसंद करते हैं. इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेसेस में कई दूसरी फिल्म इंडस्ट्री से भी आईं हैं और यहां पहचान बनाने में कामयाब हुईं हैं.
बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में तो आप सबकुछ जानते ही हैं लेकिन यहां हम उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस की बात करेंगे जिनकी उम्र 30-35 साल से पार हो चुकी है लेकिन ये सभी शादी के मंडप से अभी बहुत दूर हैं. शादी के बारे में इनका कोई ख्याल नहीं है.
रानी चटर्जी
3 नवंबर 1989 को मुंबई में जन्मी रानी चटर्जी का असली नाम सबीहा शेख है, लेकिन स्क्रीन पर वह रानी चटर्जी के नाम से जानी जाती हैं. 36 साल की रानी भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं, हालांकि अब तक उन्होंने शादी नहीं की है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में रिलीज हुई फिल्म ससुरा बड़ा पैसावाला से की थी.
काजल राघवानी
20 जुलाई 1990 को गुजरात में जन्मी काजल गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में 2013 में रिलीज हुई फिल्म रिहाई से डेब्यू किया था. 35 साल की काजल अभी तक अविवाहित हैं और जब एक इंटरव्यू में उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ “नो कमेंट्स” कहकर जवाब दिया.
आम्रपाली दुबे
11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली दुबे ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की और फिर एक्टिंग करियर बनाने मुंबई का रुख किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल से की, लेकिन बाद में भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई. 38 साल की आम्रपाली की ऑनस्क्रीन जोड़ी दिनेश लाल यादव के साथ खूब पसंद की जाती है, हालांकि असल जिंदगी में वह अब भी सिंगल हैं.
अक्षरा सिंह
30 अगस्त 1993 को पटना में जन्मी अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में सिंगर और एक्ट्रेस दोनों रूपों में अपनी खास पहचान बनाई है. 31 साल की उम्र में अक्षरा ने 2012 में फिल्म सत्यमेव जयते से बतौर एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. फिलहाल वह पूरी तरह अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और एक पॉडकास्ट में कहा था कि अगर सही इंसान उनकी जिंदगी में आया तो वह शादी करने का फैसला लेंगी.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.