समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कौशांबी स्थित चायल से पार्टी विधायक पूजा पाल को निष्कासित कर दिया है. अखिलेश द्वारा निष्कासन का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पूजा पाल ने विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा था कि उनके पति की हत्या के बाद सीएम ने उन्हें न्याय दिलाया. अब पूजा पाल ने कन्नौज सांसद अखिलेश के इस फैसले पर टिप्पणी की है.
पूजा पाल ने अपने निष्कासन पर कहा कि शायद आप प्रयागराज की उन महिलाओं की बात नहीं सुन पाए जो मुझसे भी ज्यादा परेशान थीं. लेकिन मैं उनकी आवाज हूं, मुझे विधायक चुनकर विधानसभा भेजा गया है. मैं उन माताओं-बहनों की आवाज हूं जिन्होंने अपनों को खोया है.
पूजा ने कहा कि उन्होंने ही मुझे यहां भेजा है. प्रयागराज में अतीक अहमद के कारण परेशान सभी लोगों को सीएम ने न्याय दिलाया है, सिर्फ पूजा पाल को नहीं. मैं ये बात पहले दिन से कह रही हूं, जब मैं पार्टी में थी. मुझे आज ही निकाला गया है. मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं. मैं विधायक बाद में बनी, लेकिन मैं पहले एक पीड़ित महिला हूं, एक पत्नी हूं. हमारे साथ जो हुआ, हम बर्दाश्त नहीं कर सके.
‘मैं भी पिछड़े समुदाय से आती हूं…’
सपा के पीडीए फॉर्मूले पर टिप्पणी करते हुए पूजा ने कहा कि वे पीडीए की बात करते हैं. मैं भी पिछड़े समुदाय से आती हूं, मैं परेशान थी, मैं अपने घर से बाहर निकली क्योंकि मेरे पति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, मैं नई-नवेली दुल्हन थी और मेरे घर पर कोई नहीं था. उन्होंने साबित कर दिया कि वे पीडीए के पूरी तरह ख़िलाफ़ हैं.’
समाजवादी पार्टी द्वारा विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित किए जाने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी की यह कार्रवाई बेहद निंदनीय है.
यूपी विधानसभा के विधायकों, मंत्रियों का भत्ता बढ़ा, जानें- अब अकाउंट में आएंगे कितने रुपये?
Input By : विवेक राय
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.