अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज ‘जॉली एलएलबी 3’ उनकी कोविड के बाद रिलीज़ हुई कई फिल्मों से बेहतर परफॉर्म कर रही है. दिलचस्प बात है कि जॉली फ्रेंचाइजी की तीसरे पार्ट को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इसी के साथ ये अच्छी कमाई भी कर रही है. हालांकि सोमवार को इसकी कमाई घट गई थी लेकिन फिर मंगलवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ा ली थी. चलिए यहां जानते हैं ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के छठे दिन कितना कलेक्शन किया?
‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वैसे भी टिकट खिड़की पर ज़्यादा कंप्टीशन नहीं है क्योंकि बागी 4 का पत्ता साफ हो चुका है. ऐसे में अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म को देखने के लिए खूब दर्शक पहुंच रहे हैं. इसी के साथ ये फिल्म खूब कमाई भी कर रही है. अच्छी बात ये है कि ये फिल्म अपनी आधी से ज्यादा लागत वसूल कर चुकी है.
वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के पहले दिन 12.5 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन इसने 60 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 20 करोड़ की कमाई की. वहीं तीसरे दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 5 फीसदी के उछाल के साथ 21 करोड़ कमाए. हालांकि चौथे दिन सोमवार को इसके कलेक्शन में 73.81 फीसदी की गिरावट आई और इसने 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद मंगलवार को अक्षय कुमार स्टारर ने 18.18 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 6.5 करोड़ का कारोबार किया.
- वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के 6ठे दिन 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई अब 69.75 करोड़ रुपये हो गई है.
‘जॉली एलएलबी 3’ ने ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की कर दी छुट्टी
2022 में, अक्षय कुमार एक्शन-एडवेंचर फिल्म “राम सेतु” लेकर आए थे. ये फिल्म 25 अक्टूबर, 2022 को रिलीज़ हुई और इसने 64 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. वहीं ‘जॉली एलएलबी 3’ अब महामारी के बाद के दौर में अक्षय कुमार की 7वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, क्योंकि इसने एक्टर की सम्राट पृथ्वीराज को मात दे दी है. इसका अगला टारगेट केसरी चैप्टर 2 (94.48 करोड़ रुपये) है
अक्षय कुमार की कोविड के बाद की टॉप 10 फिल्में ( इंडिया नेट कलेक्शन)
- हाउसफुल 5: 198.41 करोड़
- सूर्यवंशी: 195.04 करोड़
- ओएमजी 2: 150 करोड़
- स्काई फ़ोर्स: 134.93 करोड़
- केसरी चैप्टर 2: 94.48 करोड़
- जॉली एलएलबी 3- 69 करोड़
- सम्राट पृथ्वीराज: 68 करोड़
- बड़े मियाँ छोटे मियाँ: 66 करोड़
- राम सेतु: 64 करोड]
- बच्चन पांडे: 50.25 करोड़
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.