भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया है. इसमें एन जगदीसन, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं. हालांकि, इस टीम में 5 स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है.
1- ऋषभ पंत
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते नहीं दिखेंगे. वह टीम में शामिल नहीं किए गए हैं. हालांकि, इसका कारण है उनका फिट न होना. पंत अभी चोट से रिकवरी कर रहे हैं. उनके न होने पर ही एन जगदीसन को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.
2- श्रेयस अय्यर
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे. ऐसा लग रहा था कि अब टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हो जाएगी, लेकिन अय्यर के अचानक चोटिल होने से उनकी वापसी रुक गई. यही माना जा रहा है कि पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से श्रेयस अय्यर को नहीं चुना गया है.
3- सरफराज खान
घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी नहीं चुना गया है. वह डोमेस्टिक क्रिकेट के हर टूर्नामेंट में रन बना रहे हैं. यहां तक शतक भी लगा रहे हैं. फिर भी टेस्ट टीम में सरफराज खान का सेलेक्शन नहीं हुआ है.
4- करुण नायर
करीब 10 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर एक सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिए गए हैं. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा रहे करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया है.
5- मोहम्मद शमी
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुने गए हैं. वह अब पूरी तरह से फिट भी हैं. इसके बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं सेलेक्ट किया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.