
मॉडल, एक्टर और फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमन आज भी अपनी फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल से लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं. उम्र के करीब 60 साल होने के बावजूद उनकी ऊर्जा और जोश देखकर कोई भी दंग रह जाए. आइए जानते हैं उनकी फिटनेस से जुड़ी खास बातें.

मिलिंद सोमन का मानना है कि उनकी फिटनेस और एनर्जी का राज है साधारण और हेल्दी डाइट, जिसमें मौसमी फल, दाल, चावल और सब्जियां शामिल हैं.प्रोसेस्ड फूड से दूरी और नेचुरल खान-पान ही उन्हें उम्र बढ़ने के बावजूद फिट और जवान बनाए रखता है.

नवंबर में 60 साल के हो जाएंगे. इसके बावजूद मिलिंद की ऊर्जा और चेहरे की चमक बरकरार है, जो उनकी फिटनेस और हेल्दी फूड फिलॉसफी का नतीजा है. वे अपनी डेली रूटीन में मौसमी फल खाते हैं और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहते हैं, जिससे उनकी अंदर और बाहर दोनों तरह की खूबसूरती बनी रहती है.

मिलिंद सोमन का नाश्ता हमेशा ताजे और मौसमी फलों से भरा रहता है, जो आम शहरी नाश्ते से बिल्कुल अलग है. वे दिन की शुरुआत सिर्फ फलों से करते हैं और इसे भरपूर मात्रा में खाते हैं, सिर्फ एक-दो स्लाइस नहीं. जहां लोग दिन की शुरुआत चाय और बिस्किट्स के साथ करते है वही मिलिंद हेल्दी डाइट को फॉलो करते हैं.

मिलिंद का कहना है कि वे पूरा पपीता या छोटे होने पर दो खाते हैं और आधा तरबूज भी खा लेते हैं. वे जो भी मौसमी फल उपलब्ध हो, वही खाते हैं; जैसे आम के सीजन में पांच-छह आम खा लेते हैं.

मिलिंद सोमन की 86 साल की मां अपनी रोजाना की स्किपिंग रूटीन से सबका ध्यान खींचती हैं. उनका खाना कैलोरी के बजाय सेटिस्फेक्शन और क्वालिटी पर आधारित होता है, और जरूरत पड़ने पर वे म्यूसली, ड्राई फ्रूट्स या सीरियल भी खा लेती हैं.

मिलिंद के मुताबिक, उनका डिनर भी सिम्पल और हल्का होता है और वे पचने में हैवी खाना जैसे नॉनवेज से दूर रहते हैं. उनका पसंदीदा फूड दाल, चावल और वेजिटेबल्स की सिम्पल लेकिन पौष्टिक थाली है.

उन्हें अलग-अलग ट्रेडीशन का खाना पसंद है जैसे महाराष्ट्रियन, बंगाली, असमिया और जापानी डिशेज सभी उनके किचन में बनती हैं, बशर्ते खाना ट्रेडीशनल और ऑथेंटिक तरीके से बना हो.

उनका कहना है कि मौसमी फल विटामिन C, A और K से भरपूर होते हैं, जो उम्र बढ़ने, झुर्रियों और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं.पपीता और आम बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं, जो इम्युनिटी और स्किन के लिए फायदेमंद हैं, जबकि केले में पाया जाने वाला पोटैशियम दिल और ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा होता है.

मिलिंद सोमन की हेल्दी ईटिंग का तरीका ईजी और टिकाऊ है, जिसमें न प्रोटीन या कैलोरी की चिंता होती है, बस भरोसा होता है मौसमी और पूरा खाना खाने पर. अगर आप भी 60 में 30 जैसी ऊर्जा चाहते हैं, तो मीठे सीरियल की जगह पका हुआ पपीता खाना शुरू करें.
Published at : 25 Sep 2025 07:19 PM (IST)
Tags :
Milind Soman Milind Soman DietSource link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.