यूपी के बहराइच के पयागपुर तहसील अंतर्गत पहलवारा गांव के पट्टीहाट चौराहे के पास अवैध रूप से संचालित एक मदरसे पर एसडीएम अश्विनी पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की. एसडीएम जब मदरसे के पास पहुंचे तो मदरसा संचालक ने गेट खोलने से इनकार कर दिया. इसके बाद एसडीएम ने पयागपुर थाने से पुलिस फोर्स को बुलाया और मदरसे में प्रवेश कर जांच की जिसमें नाबालिग 40 छात्राएं बाथरूम में छुपी हुई पाई गईं.
बाथरूम में छिपी लड़कियों ने पूछताछ में क्या बताया?
एसडीएम ने बताया कि मदरसा संचालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया. उन्होंने यह भी बताया कि जब पुलिस टीम मदरसे में पहुंची तो करीब 40 लड़कियां मदरसे के बाथरूम में छिपी मिलीं जिन्हें तत्काल बाथरूम से निकालकर पूछताछ की गई. लड़कियों ने बताया कि वो तालीम हासिल करने के लिए मदरसे में आती हैं.
मदसरे को बंद करने का आदेश जारी
अब ऐसे में सवाल यही खड़ा होता है कि देर शाम मदरसे में लड़कियों को क्यों रखा जाता था. फिलहाल उप जिलाधिकारी एवं पयागपुर पुलिस की टीम ने फौरी तौर पर जांच पड़ताल करने के बाद पूरे मामले से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिलाधिकारी को अवगत करवा दिया है.इस मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खालिद ने बताया कि मदरसे में मिली लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं वैध दस्तावेज न होने की वजह से मदरसे को बंद करने का आदेश जारी किया गया है.
फंडिंग कहां से हो रही थी इसकी भी जांच-पड़ताल
मदरसे में फंडिंग कहां से हो रही थी इसकी भी जांच-पड़ताल की जा रही है क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि इस मदरसे में बड़े पैमाने पर बाहरी फंडिंग की जानकारी प्राप्त हुई है. सीएम योगी के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा से सटे जनपदों ने अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में पयागपुर में अवैध रूप से संचालित इस मदरसे के खिलाफ कितनी बड़ी कार्रवाई होगी ये देखने वाली बात है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.