छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में स्थित एक स्टीलप्लांट में हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने शुक्रवार (26 सितंब) को यह जानकारी दी. रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके सिलतरा क्षेत्र में स्थित गोदावरी इस्पात प्लांट में हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और छह लोगों को अस्पताल में भेजा गया है. दर्जनों लोगों के झुलसने की आशंका है. हादसे के वक्त करीब 200 लोग मौजूद थे.
एसपी उम्मेद सिंह ने बताया कि आज जब प्लांट के कर्मचारी और श्रमिक प्लांट में काम कर रहे थे, तब छत जैसा भारी ढांचा वहां काम कर रहे लोगों पर गिर पड़ा जिसमें दबकर 6 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया.
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh | SP Lal Umed Singh says, “We received information that some people were trapped after a roof collapsed near the Godavari ispat… The police and other officials reached the spot, and the rescue operation was started. Six dead bodies were recovered… pic.twitter.com/aI4GzFlyPX
— ANI (@ANI) September 26, 2025
इसके बाद घायलों और शवों को अस्पताल भेजा गया. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर उपस्थित हैं. उन्होंने बताया कि घटनास्थल में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख
इस हादसे पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “मुझे भी जानकारी मिली है. इस बात का दुख है कि मजदूरों की मृत्यु हुई है. इसकी और जानकारी ले रहे हैं.”
कांग्रेस ने हादसे की जांच की मांग की
कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा, “रायपुर गोदावरी इस्पात हादसे में अब तक 06 लोगो की दुर्घटना में मृत्यु की खबर बेहद दुःखद है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें. साथ ही दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. शासन प्रशासन उक्त घटना की हर पहलू की जांच करें एवं मृतक परिवारों को आर्थिक मदद जल्द से जल्द पहुंचाये.”
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.