एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया. तिलक वर्मा की बेहतरीन पारी के दम पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया.
दुबई में खेले गए मैच में जीत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतिशबाजी हुई. फैन्स ने इंडिया-इंडिया के नारे लगाए. इंडिया गेट पर गाड़ियों से निकलकर फैन्स जश्न मनाते दिखे.
Delhi: Fans celebrate India’s victory over Pakistan in the Asia Cup 2025
(Visuals from India Gate) pic.twitter.com/qIh9bUfCe7
— IANS (@ians_india) September 28, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल की गहराई से पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को मेरी ओर से बधाई. आनंद की अनुभूति हो रही है. नवरात्र में ये जीत खुशी वाली है. जय हिंद.
क्या सर्जिकल स्ट्राइक थी- गिरिराज सिंह
वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या सर्जिकल स्ट्राइक थी…टीम इंडिया को बधाई हो.
…अब लगा दिया विजय तिलक- मनोज तिवारी
बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ”पहले लगाया था सिंदूर…अब लगा दिया विजय तिलक. आज टीम इंडिया ने सिर्फ़ Asia Cup Final ही नहीं जीता, बल्कि हर भारतीय का दिल भी जीत लिया. तिलक वर्मा का कमाल. कुलदीप यादव की जादुई फिरकी और शिवम दुबे की धमाकेदार बल्लेबाज़ी ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया. ऐतिहासिक जीत, ऐतिहासिक जश्न!”
कैसी रही पारी?
जिताऊ पारी खेलने वाले तिलक वर्मा ने 53 गेंद पर नाबाद 69 रन बनाया. 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी. भारत ने 20 के स्कोर पर तीन शीर्ष के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. अभिषेक शर्मा 5, शुभमन गिल 12 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हुए.तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भारत को मुश्किल समय से निकाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की. सैमसन 21 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन 77 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.