प्रशांत किशोर के आरोप पर अशोक चौधरी की पुत्री और समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि स्पेशली जब चुनाव आता है, तो आरोप-प्रत्यारोप हर किसी के ऊपर लगता है, यह कोई नई बात नहीं है.
प्रशांत किशोर के आरोप पर शांभवी ने क्या कहा?
शांभवी चौधरी ने कहा कि “जो आरोप प्रशांत किशोर ने मेरे पिताजी और मेरी मदर इन लॉ दोनों पर लगाया है, सब लोग जवाब में अपना-अपना पक्ष दे चुके हैं. उन्होंने जो आरोप लगाया है, कोई आधार नहीं है. यह सब बेबुनियाद है. सारे आरोप झूठे हैं.”
सांसद ने कहा कि “उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्सनल अटैक किया है, ससुर जी के बारे में और सासू मां का भी नाम उन्होंने लिया है. ट्रस्ट के बारे में भी उन्होंने बोला है. हमारे ससुर जी पर पर्सनल अटैक किया है. हमारे ससुराल और सासु मां कोई राजनीतिक परिवार से नहीं हैं, जो प्रेस कांफ्रेंस करके वह सफाई देंगी”
शांभवी चौधरी ने कहा कि ट्रस्ट में कुछ भी गलत नहीं हुआ है. बोलने को बहुत कुछ बोल सकते हैं, लेकिन हम इधर से बोलेंगे वह उधर से बोलेंगे इसका कोई अंत नहीं होगा, जहां तक ट्रस्ट की बात है. ट्रस्ट अपना पक्ष रखेगी. पहले भी हम लोग मीडिया में आ चुके हैं. जो आरोप लगे हैं, वह बेबुनियाद और झूठा हैं.
अशोक चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
वहीं प्रशांत किशोर ने सोमवार को एर बार फिर कहा कि, “अशोक चौधरी की संपत्ति के बारे में जो कहा गया है, हम उस पर कायम हैं. उन्होंने 200 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है. उन्होंने कैमरे पर कहा था कि अगर उन्हें एक कट्ठा भी जमीन मिल जाए, तो वे जन सुराज की गुलामी करेंगे. अब कागजात जारी हुए हैं, आपको बताना चाहिए कि यह आपकी जमीन नहीं है और अगर आपकी जमीन है, तो जन सुराज की गुलामी मत कीजिए. बिहार की जनता के गुलाम बनने के लिए तैयार हो जाइए. इस्तीफा दीजिए. हम राज्यपाल और अदालत जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.”
ये भी पढ़ें: Navratri 2025: मुख्यमंत्री नीतीश ने महासप्तमी पर की मां दुर्गा की पूजा, तस्वीरों में देखें आस्था के पल
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.