यूको बैंक (UCO Bank) के एक इंटरनल ईमेल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है. इस वायरल स्क्रीनशॉट ने यूको बैंक में हड़कंप मचा दिया है. इस ईमेल में बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी पर कर्मचारियों के साथ अमानवीय और खराब तरीके से वर्ताव करने के आरोप लगाए गए हैं.
बैंक के शीर्ष प्रबंधन को भेजे गए इस ईमेल का शीर्षक में कर्मचारी ने लिखा, ‘चेन्नई जोनल हेड के अमानवीय और खराब व्यवहार को लेकर शिकायत, त्वरित कार्रवाई का अनुरोध.’ ईमेल में बैंक के एक कर्मचारी ने चेन्नई जोन के जोनल हेड आर. एस. अजीत पर आरोप लगाया है कि वे डर और धमकी से कार्यालय के माहौल को खराब करते हैं और कार्यालय में अधिकारियों के साथ इस तरह से पेश आते हैं, मानों वे प्रोफेशनल्स नहीं बल्कि उनके नौकर हों.
शिकायत में जोनल हेड को तानाशाह, अपमानजनक और असंवेदनशील करार दिया गया. इसके साथ ईमेल में कई उदाहरण भी साझा किए गए हैं, जब उन्होंने फैमिली इमरजेंसियों में भी कर्मचारियों को छुट्टी देने से इनकार किया.
बैंक के कर्मचारी ने शिकायत में क्या दिए उदाहरण
एक मामले के बारे में बताते हुए बैंक के कर्मचारी ने ईमेल में कहा, ‘जब बैंक के एक शाखा प्रबंधक की मां आईसीयू में भर्ती थी, तो उन्होंने पहले यह पूछने पर जोर दिया कि वह अधिकारी कितने दिन में काम पर लौटेंगे, तभी छुट्टी दी जाएगी. दूसरे मामले में, जब एक शाखा प्रबंधक की मां की मौत हो गई, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा, ‘सबकी मां मरती है. इसमें नाटक करने जैसा क्या है, प्रैक्टिकल बनो और काम पर तुरंत लौटो, नहीं तो मैं LWP (Leave Without Pay) लगा दूंगा.’ इसके बाद उस अधिकारी के खिलाफ आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया.
ईमेल में एक अन्य मामले के बारे में भी बताया गया है. दरअसल, एक शाखा प्रबंधक की एक साल की बेटी अस्पताल में भर्ती हुई थी, तो उन्होंने इस पर कथित तौर पर कहा कि क्या तुम डॉक्टर हो? अस्पताल में क्यों हो? तुरंत ऑफिस जाओ, नहीं तो LWP लगाऊंगा.
इसके अलावा, जब एक अधिकारी की पत्नी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब भी जोनल हेड ने उनकी छुट्टी की मांग को अपमानजनक टिप्पणियों के साथ खारिज कर दिया.
सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा
इस ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा भड़क गया. कई यूजर्स ने इसे अनुशासन के नाम पर की जा रही क्रूरता करार दिया.
यह भी पढ़ेंः सोनम वांगचुक की पत्नी ने शेयर की पीएम मोदी की मोहम्मद यूनुस संग तस्वीर, पूछा- ‘ये देशविरोधी नहीं तो…’
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.