उत्तर प्रदेश में जारी ‘आई लव मुहम्मद’ विवाद को लेकर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी का बयान सामने आया है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने मुसलमानों को हाशिए पर डालने और उन्हें बर्बाद करने का बीड़ा उठा रखा है.
अबू आजमी ने कहा, “किसी को भी ‘आई लव मुहम्मद’ और ‘हर हर महादेव’ कहने से नहीं रोकना चाहिए. हर किसी को अपने धर्म या धार्मिक ग्रंथों के प्रति प्रेम दिखाने की आजादी है. हर किसी को अपनी मर्जी से प्रेम करने की आजादी है. लेकिन अगर कोई मुसलमान ऐसा करता है, तो उस पर आपत्ति होती है. उनके खिलाफ कार्रवाई कैसे हो सकती है?”
VIDEO | When asked about ‘I love Muhammad’ row, Maharashtra Samajwadi Party President Abu Azmi (@abuasimazmi) says, “Nobody should stop “I love Muhammad” and “Har Har Mahadev.” Everyone has the freedom to show love for their religion or religious texts. Everyone has the freedom… pic.twitter.com/S4cSCR37Xf
— Press Trust of India (@PTI_News) September 30, 2025
उन्होंने आगे कहा, “हाल ही में अहमदनगर (अहिल्यानगर) में ऐसा हुआ, जहां लोगों ने जमीन पर लिखकर उसे रौंद दिया. अगर मुसलमानों ने देखा, तो मुकदमे दर्ज कर दिए गए. अगर कोई मुसलमान जश्न मनाता है, तो आप उसे जेल भेज देंगे. सरकार ने मुसलमानों को हाशिए पर डालने और उन्हें बर्बाद करने का बीड़ा उठा रखा है. कानून नाम की कोई चीज नहीं है.”
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.