राजधानी दिल्ली के कालकाजी में गुरुवार (14 अगस्त) भारी बारिश के दौरान एक पेड़ के मोटरसाइकिल पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस घटना का संज्ञान लेते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है.
सीएम रेखा गुप्ता ने सड़क का निर्माण, रखरखाव करने वाले विभागों पीडब्ल्यूडी, शहरी विकास, एमसीडी और एनडीएमसी को आदेश दिया है की जल्द से जल्द ऐसे सभी पेड़ों की तुरंत पहचान की जाए जो लोगों की जान और संपत्ति के लिए खतरा बन सकते हैं और इनकी छंटाई की जाए साथ ही जरूरत पढ़े पर इन खतरनाक पेड़ो को हटाने या सुरक्षित स्थान पर प्रतिरोपण की भी कार्रवाई की जाए.
सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख
दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी लिए गए बयान के मुताबिक कालकाजी की घटना पर मुख्यमत्री रेखा गुप्ता ने शोक और दुख व्यक्त किया. साथ ही कहा की मानसून में भारी बारिश और तेज हवाओं से सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थलों पर स्थित असुरक्षित, बहुत बड़े या जर्जर पेड़ गंभीर खतरा पैदा करते हैं.
ऐसे में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि समय पर इन पेड़ों की छंटाई और देखरेख न केवल दुर्घटनाओं को रोकेगी बल्कि यातायात को सुचारु रखेगी और बिजली सहित अन्य सेवाओं को होने वाले नुकसान को भी कम करेगी.
‘ऐसी घटनाएं दोबारा न हों’
दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्लीवासियों की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है यह हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और जनता सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर सके इसके लिए सभी विभागों और एजेंसियों को जिम्मेदार अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं, जो ना सिर्फ खतरनाक पेड़ो की निगरानी करेंगे बल्कि सुरक्षा मानकों के मुताबिक इनकी छंटाई सुनिश्चित करके और समयबद्ध रिपोर्ट पेश करेंगे.”
‘पेड़ों की छंटाई को प्राथमिकता’
दिल्ली सरकार के सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही अधिक है, वहां पेड़ों की छंटाई को प्राथमिकता दी जाए.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.