हमारे देश में इस वक्त कपल्स के लिवइन रिलेशनशिप में रहने को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोग इसका सपोर्ट करते नजर आते हैं तो कुछ इसे बिल्कुल गलत बताते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों में ये परंपरा सालों से चली आ रही है. आज हम आपके लिए हॉलीवुड के ऐसे स्टार्स की लिस्ट लाए हैं. जिनका रिश्ता अपने पार्टनर्स से सालों पुराना है फिर भी वो लिवइन में रह रहे हैं. इनमें से एक को तो 30 साल से ज्यादा का वक्त हो गया.
1. रायन गॉसलिंग और ईवा मेंडेस – The Notebook और La La Land के गॉसलिंग सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं इंडिया में भी काफी फेमस हैं. इनकी गर्लफ्रेंड का नाम ईवा मेंडेस है. जिनके साथ ये साल 2011 से साथ हैं. मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी शादी नहीं हुई है, लेकिन ये दो बेटियों के पेरेंट्स हैं.

2. टिल्डा स्विंटन और सैंड्रो कोप्प – Doctor Strange की टिल्डा स्विंटन का नाम भी इस लिस्ट में हैं. वो साल 2004 से सैंड्रो कोप्प के साथ रिश्ते में हैं. लेकिन दोनों ने शादी नहीं की है.

3. ओपरा विनफ़्रे और स्टेडमैन ग्राहम – आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉक शो और समाज सेवा से मशहूर ओपेरा और स्टेडमैन ग्राहम की लव स्टोरी 1980 के दशक में शुरू हुई थी. तभी से कपल एक-दूजे के साथ है. लेकिन शादी नहीं की.

4. विनोना राइडर और स्कॉट मैकिनले हैन – हॉलीवुड का ये कपल भी साल 2011 से एक साथ हैं. स्कॉट मैकिनले हैन एक फैशन डिजाइनर हैं और विनोना राइडर एक एक्ट्रेस हैं. राइडर का कहना है कि “शादी जरूरी नहीं, तलाक़ से बेहतर है कभी शादी न करना.”

5. केट हडसन और डैनी फूजिकावा – केट और जैनी ने साल 2017 में एक-दूजे को डेट करना शुरू किया था. मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2018 में इनकी एक बेटी ‘रानी रोज़’ हुई.

6. रूनी मारा और जोक्विन फीनिक्स – इस लिस्ट में रूनी और जोक्विन का नाम भी है. जो साल 2016 से प्यार भरे रिश्ते में हैं. मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों बिना शादी किए ही साल 2020 में बेटे ‘रिवर’ के और 2024 में दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने.

7. मिनी ड्राइवर और एडिसन ओ’डी – मिनी ड्राइवर ने एडिसन ओ’डीया को 2018 से डेट करना शुरू किया था. कपल एक दूसरे के साथ काफी खुश है.

ये भी पढ़ें –
श्रीदेवी संग काम करने से क्यों बचते थे सनी देओल, सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘उनके साथ अलर्ट रहना पड़ता था..’
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.