एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान की हॉकी टीम का जिक्र किया. सांसद ने कहा कि पाकिस्तानी हॉकी टीम ने भारत में खेलने के लिए सभी मंजूरी मिलने के बावजूद एशिया हॉकी कप का बहिष्कार किया. वहीं, हमारी भारत सरकार का क्रिकेट मैच को आगे बढ़ाने का कायरतापूर्ण रुख बेहद शर्मनाक है.
टीम के ऐलान पर भी भड़क गई थीं प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना यूबीटी की सांसद ने भारतीय टीम की घोषणा के बाद BCCI पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि अब बीजेपी के चीयरलीडर्स भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने के लिए दुबई जाएंगे. बता दें कि 14 सितंबर को भारत-पाक के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा.
The Pakistan Hockey team has BOYCOTTED Asia Hockey cup despite getting all clearances to play in India .. and our Indian government’s cowardly stand to go ahead with the cricket match is a damn shame.
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) August 21, 2025
मैच नहीं तो टेलीकास्ट बंद करे सरकार- प्रियंका चतुर्वेदी
अपने एक और पोस्ट में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “अगर भारत सरकार में मैच को रोकने का साहस नहीं है तो वह निश्चित रूप से भारत पाक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट को रोक सकती है. हमारा आईटी मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इसमें बहुत अच्छे हैं, इसलिए इसे बंद करके दिखाओ.”
भारत सरकार का क्या है रुख?
खेल मंत्रालय ने गुरुवार (21 अगस्त) को साफ किया कि भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने कई टीमों के साथ एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा. सरकार ने ये भी साफ किया कि पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज भारतीय टीम नहीं खेलेगी. बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में भी सरकार से दोनों देशों के बीच मैच बैन करने की मांग की थी.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.