राजस्थान को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है. ये ट्रेन जोधपुर से नई दिल्ली के लिए चलेगी. राजस्थान की राजधानी जयपुर के रास्ते होकर ये वंदे भारत ट्रेन चलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र भेज कर नई वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इसकी मांग की थी. उन्होंने इस बारे में रेल मंत्री का आभार जताया है.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने अवगत कराया है कि ‘जोधपुर से दिल्ली’ के लिए नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति मिल गई है, जो जयपुर से होकर जाएगी. यह निर्णय इस रूट के यात्रियों के लिए निश्चय ही एक अति-महत्वपूर्ण सौगात है. नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन यात्रा को नई गति, आधुनिक सुविधा और आराम के साथ-साथ समय की विशेष बचत भी सुनिश्चित करेगा.”
‘वंदे भारत को स्वीकृति मिलना जनहित के प्रति समर्पण का प्रमाण’
उन्होंने आगे लिखा, ”इस उल्लेखनीय निर्णय हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से कोटि-कोटि आभार एवं अभिनंदन. हाल ही में मैंने इस विषय पर रेल मंत्री जी को पत्र सौंपकर अनुरोध किया था. इतनी शीघ्रता से वंदे भारत को स्वीकृति मिलना, उनके जनहित के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है.”
माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने अवगत कराया है कि “जोधपुर से दिल्ली” के लिए नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति मिल गई है, जो जयपुर से होकर जाएगी।
यह निर्णय इस मार्ग के यात्रियों के लिए निश्चय ही एक अति-महत्वपूर्ण सौगात है। नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन यात्रा को… pic.twitter.com/J68jNLinrN
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) August 21, 2025
अश्विनी वैष्णव ने पत्र में क्या लिखा?
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखे पत्र में कहा, ”कृपया अपने पत्र का संदर्भ ग्रहण करें, जो जनसुविधा हेतु जोधपुर दिल्ली के मध्य नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन किए जाने के संबंध में है. आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि जोधपुर से दिल्ली के मध्य जयपुर होते हुए नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है.”
बहरहाल नई वंदे भारत ट्रेन के चलने से ना सिर्फ जोधपुर और जयपुर के बीच यात्रा का समय घटेगा, बल्कि यात्रियों के लिए दिल्ली तक का सफर भी अब पहले से ज्यादा आरामदायक हो जाएगा.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.