
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के लेटेस्ट फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. तस्वीरों में मोनालिसा का ट्रांसफॉर्मेशन देख आप हैरान रह जाएंगे.

दरअसल ये तस्वीरें मोनालिसा के एक ब्रांड एंडोर्समेंट की है जिनमें वे बेहद स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं. उन्हें देखकर कहना मुश्किल है कि वे महाकुंभ में कभी माला बेचने वाली लड़की थी.

तस्वीरों में मोनालिसा व्हाइट कलर के ब्लेजर में नजर आ रही हैं. उन्होंने ग्लॉसी मेकअप किया है.

मोनालिसा ने बालों को खुला छोड़ा है और व्हाइट कलर के ही ईयरिंग्स से अपना लुक कंप्लीट किया है. तस्वीरों में उनका लुक बॉस लेडी जैसा है.

मोनालिसा की ये तस्वीरें फैंस को दीवाना बना रही हैं. खासतौर पर उनकी कजरारी आंखें इस फोटोशूट में और ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं.

फैंस मोनालिसा की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उनके इस क्लासी लुक पर मर मिट रहे हैं.

वहीं मोनालिसा के लुक के साथ ही उनका बोलने-चलने से लेकर हर अंदाज बदल चुका है.

आज मोनालिसा अपनी खूबसूरती और स्टाइल के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात दे रही हैं.

मोनालिसा का ये ट्रांसफॉर्मेशन वाकई इंस्पायरिंग है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है.

बता दें कि मोनालिसा जल्द ही फिल्म में नजर आएंगी. हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो आया था.
Published at : 22 Aug 2025 12:44 PM (IST)
Tags :
Monalisa Maha Kumbh Viral Girl Monalisa
बॉलीवुड फोटो गैलरी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.