
आर्यन खान और सुहाना खान बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और गौरी खान के बच्चे हैं. आर्यन खान अपने कूल और क्लासी अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर सुहाना, शाहरुख की प्रिंसेस हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते ही फैंस का दिल जीत लिया.

सुहाना खान ने 2023 में ज़ोया अख़्तर की वेब फिल्म द आर्चीज से अपना डेब्यू किया. अब वो बहुत जल्द किंग में दिखने वाली हैं.

इसके अलावा, वह मेकअप ब्रांड मेबेलिन न्यूयॉर्क और रिलायंस रिटेल की ब्यूटी ब्रांड तिरा की ब्रांड एंबेसडर भी हैं. सुहाना के इंस्टाग्राम पर लगभग 6 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

आर्यन खान ने एक्टिंग के बजाय निर्देशन में कदम रखा है. अब उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल शुरुआत की है. नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को उन्होंने ही डायरेक्ट किया है.

आर्यन बॉलीवुड के बाहर एक लग्ज़री फैशन ब्रांड डी यावोल एक्स और प्रीमियम वोडका ब्रांड डी’यावोल वोडका के को ओनर हैं. आर्यन की फॉलोवर्स लगभग 3.1 मिलियन हैं. साफ़ तौर पर देखा जाए तो इस मामले में सुहाना आगे हैं, उनके पोस्ट्स भी काफी फैली हुई हैं, जबकि आर्यन ने गिनती के ही पोस्ट किए हैं.

सुहाना के सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज़ और अपडेट्स की भरमार रहती है जिन पर फैंस का अच्छा रिएक्शन मिलता है. उनकी पोस्ट्स पर हजारों लाइक्स और रिएक्शन देखने को मिलती हैं.

दूसरी ओर, आर्यन सोशल मीडिया पर न के बराबर नजर आते हैं. वे कम ही पोस्ट करते हैं. उनका इंस्टा फ़ीड लगभग स्लो है, लेकिन जब वे कुछ शेयर करते हैं, तब भी फैंस रिएक्ट करते हैं.

सुहाना खान इंस्टाग्राम पर फ़ॉलोअर्स और एक्टिविटी दोनों में आगे हैं. उनके पोस्ट्स भी काफी है और फैंस का उनका रिएक्शन ज़बरदस्त है. आर्यन खान सोशल मीडिया पर कम सक्रिय हैं, लेकिन उन्होंने निर्देशन और ब्रांड बिल्डिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है.
Published at : 22 Aug 2025 08:54 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.