कांग्रेस से बीजेपी में आए वरिष्ठ विधायक अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने आज (22 अगस्त) कहा कि अरविंदर सिंह लवली को ट्रांस यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है.
वहीं राजकुमार चौहान को दिल्ली विलेज डेवलपमेंट बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है. सीएम ने कहा, ”दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं. दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित दिल्ली के विज़न के लिए प्रतिबद्ध है.”
It gives me immense pleasure to share that senior MLA Shri Arvinder Singh Lovely ji has been appointed as Chairperson of the Trans Yamuna Area Development Board.
Also, I am also happy to share that Senior MLA Shri Rajkumar Chauhan ji is appointed as Chairperson of Delhi Village… pic.twitter.com/hAxkka6Ydc
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 22, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मई 2024 में लवली और चौहान ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे.
राजकुमार चौहान ने 2025 के चुनाव में मंगोलपुरी सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते. उन्होंने आप की उम्मीदवार राखी बिड़ला को हराया. इससे पहले 2013, 2015 और 2025 के चुनाव में बिड़ला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चौहान को हराया था. इससे पहले 1993 से 2013 तक चौहान विधायक रहे.
कौन हैं अरविंदर सिंह लवली?
वहीं अरविंदर सिंह लवली दो बार दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बने और वो शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे. वो पहली बार 1998 में गांधीनगर से विधायक बने. उन्होंने 2003, 2008 और 2013 के चुनाव में भी जीते. इसके बाद उन्होंने 2017 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए. हालांकि फिर वो फरवरी 2018 में फिर कांग्रेस में शामिल हो गए.
पार्टी में करीब चार साल रहने के बाद मई 2024 में लवली बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही लवली को पद दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.