महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट बढ़ गई है. एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीधे निशाना साधते हुए कहा कि जावेद मियांदाद को खाने पर बुलाने वाले पहले खुद आईना देखें.
उद्धव ने अमित शाह और जय शाह पर उठाए थे सवाल
दरअसल, उद्धव ठाकरे ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच की अनुमति पर बीजेपी की आलोचना की थी. ठाकरे ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के इशारे पर यह मैच खेलने की इजाजत दी गई.
उन्होंने सवाल उठाया कि देश में कई लोग कबूतरों, कुत्तों और हाथियों के लिए सड़क पर उतरते हैं, लेकिन पहलगाम के पीड़ितों के लिए सहानुभूति कहाँ है.
उद्धव ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते. रक्षा मंत्री कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. फिर पाकिस्तान के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को खेलने की इजाजत कैसे दे सकते हैं?”
फडणवीस ने भी अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि देश और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही किसी फैसले की जरूरत है. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति में भावनाओं का खेल खेलते हैं.
ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ा रहे ठाकरे- बीजेपी विधायक
बीजेपी विधायक राम कदम ने भी उद्धव ठाकरे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कदम ने कहा, “पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपने घर मटन खिलाने वाले उद्धव ठाकरे, ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ा रहे हैं. एक दिन देश उनका मजाक उड़ा देगा.”
उद्धव ठाकरे का यह बयान सिर्फ एशिया कप तक सीमित नहीं है. इससे राज्य और केंद्र की राजनीतिक लड़ाई भी और तेज हो सकती है. जनता के बीच भी यह मुद्दा चर्चा में है. सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं. कुछ लोग ठाकरे की भावनाओं से सहमत हैं, जबकि कई लोग फडणवीस और बीजेपी के पक्ष में खड़े हैं.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.