जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार (24 अगस्त) को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक मकान की पहली मंजिल की छत गिरने से कम से कम 30 महिलाएं घायल हो गईं.
अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं पोहरुपेठ गांव में एक मकान में एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए एकत्र हुई थीं तभी अचानक छत गिर गई, जिससे उनमें से कुछ घायल हो गईं. उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर लगभग ढाई बजे हुई और घायलों को तुरंत हंदवाड़ा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.
30 महिलाएं घायल
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ऐजाज अहमद ने कहा कि हमारे यहां लगभग 30 घायल महिलाएं आई हैं और सभी की हालत स्थिर है. उन्होंने कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है.
जानकारी के मुताबिक पोहरू लंगेट में छत गिरी, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं. अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब जिस घर में दीनी इज्तिमा (धार्मिक सभा) हो रही थी, उसकी एक स्लैब अचानक ढह गई.
चिंता की बात नहीं- डॉक्टर
सभा में शामिल कई महिलाएं इस हादसे में घायल हो गईं. जीएमसी हंदवाड़ा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एजाज ने पुष्टि की कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. उन्होंने कहा कि सभी को मामूली चोटें आई हैं और चिंता की बात नहीं है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.