राजधानी पटना के अटल पथ पर सोमवार (25 अगस्त, 2025) की शाम भाई-बहन की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इसके बाद कई गाड़ियों में आग लगा दी. पुलिस पर भी पथराव की खबर है. 10 दिन पहले (15 अगस्त, 2025) पटना के इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में एक भाई-बहन की कार से लाश मिली थी. अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज थे. इसी के बाद नाराज लोग आज प्रदर्शन कर रहे थे.
कुछ दिनों पहले भी आक्रोशित लोगों ने अटल पथ को जाम किया था. 10 दिन बाद एक बार फिर से हंगामा किया. अटल पथ पर ना सिर्फ बाइक में आग लगाई बल्कि एक चार चक्का (स्कॉर्पियो) को भी फूंक दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि कोई सुनने को तैयार नहीं था. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी भी चलाई.
वीवीआईपी गाड़ी को बनाया निशाना
बताया जाता है कि अटल पथ पर एस्कॉर्ट के साथ एक वीवीआईपी गाड़ी जा रही थी. लोगों ने इसको भी निशाना बनाया. कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई. लोगों की मांग है कि इस मामले में कार्रवाई की जाए. दस दिन के बाद भी पुलिस इस मामले में अब तक कुछ नहीं कर सकी है.
Breaking News : पटना में दो बच्चों की मौत मामले में भारी बवाल, अटल पथ पर भीड़ ने कई गाड़ियों को किया आग के हवाले @pratimamishra04 | https://t.co/smwhXURgtc #bihar #patna #breaking @The_AryanAnand pic.twitter.com/o6ZApAPV7Q
— ABP News (@ABPNews) August 25, 2025
क्या है पूरा मामला?
15 अगस्त के दिन शाम में एक कार से भाई-बहन की लाश मिली थी. घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-12 की थी. यह कार काफी दिनों से यहां खड़ी थी. इन बच्चों के पिता का कहना था कि ये दोनों एक महिला शिक्षिका के यहां ट्यूशन पढ़ने गए थे. उन्होंने ट्यूशन टीचर पर ही मारने का आरोप लगाया था. मरने वालों में सात साल की बच्ची लक्ष्मी और उसका पांच साल का भाई दीपक था.
हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शिक्षिका से पूछताछ की थी. कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई थी. रास्ते में दोनों भाई-बहन खेलते-कूदते हुए जाते दिखे थे. हालांकि अब तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है कि इनकी मौत कैसे हुई है. अब जब घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए हंगामा किया.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.