एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच पर बैन की उद्धव ठाकरे गुट की मांग पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उनके जब सांसद लोकसभा में चुनकर आते हैं तो हरा गुलाल उड़ाया गया. पाकिस्तान जिंदाबाद मनाया गया. अभी उद्धव ठाकरे कहीं भी जाते हैं तो जय श्री राम के नारे नहीं लगते, अल्लाह हू अकबर के नारे लगते हैं.
उद्धव खान को फर्क नहीं पड़ता- नितेश राणे
नितेश राणे ने आगे कहा, “जब सर तन से जुड़ा होने के नारे लगते हैं तब उद्धव खान को फर्क नहीं पड़ता है? उसने तो हिंदुओं की बात ही करनी बंद कर दी है. कल अगर इंडिया पाकिस्तान का मैच होगा तो ये लोग बुर्का पहनकर पाकिस्तान के बगल में सर तन से जुदा बैठे होंगे.”
भारत और पाकिस्तान के बीच कब है मैच?
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 सितंबर को मैच खेला जाएगा. उद्धव ठाकरे की पार्टी ने संसद में भी मैच बैन की मांग की थी. इतना ही नहीं शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार से मांग की थी कि अगर मैच नहीं बंद हो सकता तो कम से कम इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को सभी प्लेटफॉर्म पर बंद कर दिया जाए.
गौरतलब है कि पहलगाम के बैसरन घाटी में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 22 अप्रैल को 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. भारत सरकार ने इसके बाद कई फैसले लिए जिसमें सिंधु जल समझौते को रद्द करना भी शामिल था. सरकार ने साफ किया कि खून और पानी साथ साथ नहीं बह सकते. उद्धव ठाकरे की पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते तो ये मैच भी नहीं होना चाहिए.
वहीं, खेल मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत को एशिया कप में दूसरी टीमों के साथ खेलने से नहीं रोका जाएगा. साथ ही कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय मैच नहीं खेला जाएगा.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.