कटरा के अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार (26 अगस्त) को इसकी जानकारी दी. बोर्ड ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 14 लोग घायल भी हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बता दें कि खराब मौसम की मार की वजह से माता वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित किया जा चुका है. कटरा के एसडीएम कटरा पीयूष दतोत्रा ने बताया कि इंद्रप्रस्थ के पास एक लैंडस्लाइड हुई. सीएचसी कटरा में पांच डेड बॉडी आई हैं. 10-11 लोगों के घायल होने की खबर है.
हादसे के तुरंत बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं का एक समूह वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ रहा था. हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, एनडीआरएफ, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
मंगलवार दोपहर को लैंडस्लाइड
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार दोपहर लैंडस्लाइड हुआ है. जिला प्रशासन और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए है.
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना- मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार, हाल के दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना पहले से बनी हुई थी. प्रशासन ने पहले ही तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी के साथ यात्रा करने की सलाह दी थी. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
डोडा जिले में चार लोगों की मौत
दूसरी ओर मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू संभाग में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई.अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, दो अन्य की मौत की जानकारी भी मिली है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.