राजधानी पटना के चितकोहरा स्थित कन्या मध्य विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा पांच की एक छात्रा ने बीते बुधवार (27 अगस्त, 2025) को खुद को आग के हवाले कर दिया था. स्कूल के बाथरूम में उसने आग लगाई थी. इलाज के लिए उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया लेकिन शाम में मौत हो गई थी. इस घटना से आक्रोशित परिजनों और लोगों ने गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को आगजनी की. पथराव में एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया.
घटना से परिजन और स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हैं. बच्ची का घर स्कूल के पास में ही है. बीते बुधवार को स्कूल में तोड़फोड़ की गई थी. इस पूरे मामले में गर्दनीबाग थाने में परिजन ने हत्या का केस दर्ज कराया है. गुरुवार को लोग सड़क पर उतर गए. हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. भारी संख्या में मौके पर पुलिस बुलाई गई.
एक्शन होगा… कंट्रोल में हालात: एसडीपीओ
सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि बच्ची ने खुद को आग लगाई या उसको किसी ने जलाया इसकी जांच चल रही है. रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा. आज लोगों ने हंगामा किया. पुलिस पर पथराव हुआ है. इस पर भी एक्शन होगा. हालात कंट्रोल में है.
स्कूल के मास्टरों ने जला दिया: परिजन
वहीं मृतक बच्ची के परिजन और स्थानीय लोगों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि बच्ची ने खुद को आग नहीं लगाई है बल्कि स्कूल के मास्टरों ने जला दिया है. मोबाइल में वीडियो दिखाया जाता था. सख्त कार्रवाई हो. आए दिन स्कूल में घटना होती है. इंसाफ चाहिए. शिक्षकों पर पहले भी छेड़छाड़ के आरोप हैं. अकेले में शिक्षक लड़कियों को बुलाते हैं.
बता दें कि छात्रा करीब 90 फीसद जल गई थी. यही कारण है कि उसे बचाया नहीं जा सका. बीते बुधवार को भी पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ था. कुर्सियां तोड़ दी गई थीं. अब एक बार फिर गुरुवार को यह गुस्सा फूट पड़ा.
यह भी पढ़ें- वोटर अधिकार यात्रा: बिहार में राहुल गांधी का बड़ा संदेश, ‘दलित भाइयों से कहना चाहता हूं…’
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.