बाबा सिद्धीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम अमोल गायकवाड़ है जो पुणे के रहने वाला है.
सूत्रों के अनुसार अमोल को क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने पुणे से गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मामले के फरार आरोपी सुभम लोनकर को मुंबई में लाने और ले आने का काम अमोल गायकवाड़ देखता था.
अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि अब तक इस मामले में पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में अब भी तीन आरोपी वांटेड हैं.
अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और कथित मास्टरमाइंड. कोर्ट ने उसके खिलाफ नॉन बेलेबल वॉरंट (NBW) जारी किया है. वह अब तक फरार है और संभवतः यूएस या कनाडा में है.
शुभम लोनकर-यासीन अख्तर वांछित
शुभम लोनकर भी चार्जशीट में वांछित अभियुक्त के रूप में शामिल. उसके खिलाफ भी नॉन बेलेबल वॉरंट जारी हुआ है. वहीं मोहम्मद यासीन अख्तर भी इसी चार्जशीट में अन्य वांछित आरोपी के रूप में शामिल. उसके खिलाफ भी नॉन बेलेबल वॉरंट जारी किया गया है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.