राजस्थान कांग्रेस के दो सबसे बड़े चेहरे अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी अनबन की बात किसी से छिपी नहीं है. हालांकि, बीते दिनों में दोनों ही नेताओं ने पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने की बात कही. अशोक गहलोत को राजनीति का ‘जादूगर’ माना जाता है तो वहीं सचिन पायलट की गिनती पार्टी के युवा चेहरों में प्रमुखता से ली जाती है. इस बीच एक सर्वे सामने आया है जिसमें सचिन पायलट पूर्व सीएम अशोक गहलोत से काफी आगे निकलते नजर आ रहे हैं.
खरगे से भी आगे निकले सचिन पायलट- सी वोटर सर्वे
इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में सवाल किया गया कि गांधी परिवार से बाहर कांग्रेस के नेतृत्व के लिए सबसे बेहतर कौन है. इस सर्वे के नतीजों में सबसे पहले सचिन पायलट का नाम है. दिलचस्प बात ये है कि सर्वे में पायलट का आंकड़ा मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी आगे है.
सर्वे में किस नेता का आंकड़ा कितना?
सचिन पायलट को 16 फीसदी, मल्लिकार्जुन खरगे को 12 फीसदी, शशि थरूर को आठ फीसदी, पी चिदंबरम को सात फीसदी और अशोक गहलोत को छह फीसदी लोगों ने गांधी परिवार से बाहर कांग्रेस नेतृत्व के लिए बेहतर विकल्प बताया है.
अक्टूबर 2022 में अध्यक्ष बने खरगे
अक्टूबर 2022 में कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी के अध्यक्ष चुने गए थे. शशि थरूर ने भी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था. उस समय अशोक गहलोत के नाम की भी खूब चर्चा हुई थी लेकिन अशोक गहलोत ने खुद को इस पद के चुनाव से बाहर ही रखा. उस समय गहलोत राजस्थान के सीए थे.
अभी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी है पायलट
सचिन पायलट राजस्थान की टोंक सीट से विधायक है. इसके साथ ही वो छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इंचार्ज भी है. केंद्र में कांग्रेस की सरकार में वो टेलीकॉम मंत्री रह चुके हैं. पायलट के पिता दिवंगत राजेश पायलट की गिनती राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी. वो 20 साल सांसद रहे और केंद्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.