Mohan Bhagwat on RSS-BJP differences: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार (28 अगस्त) को साफ किया कि संघ और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि संघ किसी भी मुद्दे पर सलाह दे सकता है, लेकिन अंतिम फैसला बीजेपी का ही होगा. भागवत ने यह भी जोड़ा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से संघ का अच्छा तालमेल है.
‘सरकार से अच्छा तालमेल’
भागवत ने कहा, “हमारा हर सरकार के साथ अच्छा तालमेल रहता है, चाहे वह राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार. लेकिन व्यवस्था में कुछ आंतरिक विरोधाभास होते हैं. यह वही व्यवस्था है जिसे अंग्रेजों ने शासन करने के लिए बनाया था. इसलिए इसमें सुधार की जरूरत है. हम चाहते हैं कि कुछ काम हों, लेकिन कुर्सी पर बैठा व्यक्ति चाहे हमारे पक्ष में 100% क्यों न हो, उसे काम करने के लिए स्वतंत्रता देनी होगी. वह कर पाएगा या नहीं, यह उसकी परिस्थिति पर निर्भर है. इसमें कोई झगड़ा नहीं है.”
‘संघर्ष हो सकता है, झगड़ा नहीं’
संघ और बीजेपी के बीच मतभेद की खबरों पर सफाई देते हुए भागवत ने कहा कि यह सब केवल एक भ्रम है. उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी संघर्ष हो सकता है, लेकिन यह झगड़ा नहीं है. लक्ष्य दोनों का एक ही है, देश का कल्याण.’
‘हम सलाह देते हैं, निर्णय नहीं लेते’
मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ निर्णय लेने वाला संगठन नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं है. यह कहना कि संघ हर चीज तय करता है, बिल्कुल गलत है. मैं कई सालों से संघ चला रहा हूं और वे सरकार चला रहे हैं. इसलिए हम केवल सलाह दे सकते हैं, फैसला नहीं ले सकते. अगर हम ही सब तय करते तो इतना समय क्यों लगता?’
बीजेपी अध्यक्ष पर चुप्पी
बीजेपी के नए अध्यक्ष के चयन में देरी पर भागवत ने कहा, ‘अपना समय लीजिए, इसमें हमें कुछ नहीं कहना. हम सबकी मदद करते हैं, सिर्फ बीजेपी की ही नहीं, अगर वे अच्छा काम करना चाहें तो.’
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.