आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार से कोई जेल नहीं गया. लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने बीजेपी के साथ समझौता किया. हम पर फर्जी केस बनाकर में जेल भेजा गया. हम किसी के भी साथ समझौता नहीं करेंगे. गुरुवार (28 अगस्त) को पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने ये बातें कही.
कॉम्प्रोमाइज की राजनीति चलती नहीं- केजरीवाल
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मेरे पास कई लोग आते हैं और कहते हैं कि इनसे (बीजेपी) कॉम्प्रोमाइज कर लो. कॉम्प्रोमाइज की राजनीति चलती नहीं है. आपको ये लगे कि पीठ पीछे बंद कमरे में कोई कॉम्प्रोमाइज हो जाएगा और जनता को पता नहीं चलेगा, ऐसा होता नहीं है. जनता को सब पता चलता है.”
इसके आगे उन्होंने कहा, “कोई कहता है कि मायावती जी ने कॉम्प्रोमाइज कर रखा है, कोई कहता है कि ओवैसी ने कॉम्प्रोमाइज कर रखा है. सबसे ज्यादा तो अब लोग कहने लगे हैं कि कांग्रेस ने कॉम्प्रोमाइज कर रखा है. लोग कह रहे हैं कि आपके पांच सबसे बड़े नेता जेल हो आए, बीजेपी ने आपके पांच सबसे बड़े नेताओं को जेल भेज दिया, ऐसा क्यों है कि कांग्रेस का एक भी नेता जेल नहीं गया.”
नेशनल हेराल्ड केस पर क्या बोले?
पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि नेशनल हेराल्ड क्या है. मैंने इंटरनेट पर जाकर पढ़ा. सुनने में तो काफी खतरनाक लगता है. जो उसके फैक्ट्स हैं उससे तो लगता है कि ओपन एंड शट केस है. हमारे को बिल्कुल फर्जी केस बनाकर जेल भेज दिया. गांधी परिवार से अभी तक कोई जेल नहीं गया.”
रॉबर्ड वाड्रा का क्यों किया जिक्र?
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि 2014 के चुनाव में मुझे याद है कि हरियाणा के अंदर जितने लैंड स्कैम हुए थे उसमें रॉबर्ड वाड्रा इनका सबका नाम आता था. 2014 का पूरा चुनाव ये जीजा जी के नाम पर जीते थे. 2जी केस बंद हो गया, कोयला घोटाला केस बंद हो गया. जनता बेवकूफ नहीं है, सब समझती है.
मेरे घर पांच-पांच बार बिजली जाती है- केजरीवाल
बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में छह महीने से इनकी सरकार है. आज जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को याद कर रही है. मैं लुटियन दिल्ली में रहता हूं जो बिल्कुल प्राइम इलाका है. मेरे घर रोज पांच-पांच बार बिजली जाती है. बच्चों की फीस बढ़ गई है. सड़कें टूटी पड़ी हैं. सीवर जाम पड़े हैं. झुग्गियां तोड़ रहे हैं. गरीबों का तो जीना हराम कर दिया है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.